Mahakal Temple Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे फिल्मी सितारे, अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने लिया बाबा का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Mahakal Temple Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे फिल्मी सितारे, अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने लिया बाबा का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Mahakal Temple Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे फिल्मी सितारे, अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने लिया बाबा का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Mahakal Temple Ujjain | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 1, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: April 1, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए
  • नंदी हाल में जाप और नंदी जी के कान में मनोकामना कही
  • मंदिर प्रबंध समिति ने कलाकारों का स्वागत किया

उज्जैन Mahakal Temple Ujjain विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Mahakal Temple Ujjain सुबह करीब 6 बजे तीनों कलाकार मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और कुछ समय तक जाप किया। इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही, जो कि परंपरा के अनुसार विशेष महत्व रखती है। इसके बाद तीनों कलाकारों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि वे देश की खुशहाली और प्रगति की कामना लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। साथ ही उन्होंने परिवार के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा तीनों कलाकारों का स्वागत किया गया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।