Matrubhumi Release Date: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज में होगी देरी!… अब प्रोडक्शन हाउस ने बताया क्या है पूरी सच्चाई, इस दिन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे भाईजान

Matrubhumi Release Date: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज में देरी की ख़बरों को खारिज किया है।

Matrubhumi Release Date: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज में होगी देरी!… अब प्रोडक्शन हाउस ने बताया क्या है पूरी सच्चाई, इस दिन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे भाईजान

Matrubhumi Release Date/Imge Credit: Instagram

Modified Date: July 4, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: July 4, 2026 7:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘मातृभूमि’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज करने में देरी वाली ख़बरों को ख़ारिज किया है।
  • निर्माताओं ने कहा कि फिल्म को अभी तक सीबीएफसी के पास प्रमाणन के लिए भेजा ही नहीं गया है।
  • निर्माता अभी तक इसे रिलीज किए जाने की नयी तारीख की घोषणा नहीं कर पाए हैं।

Matrubhumi Release Date: मुंबई: अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के निर्माताओं ने शनिवार को उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि प्रमाणन संबंधी दिक्कतों के कारण फिल्म को रिलीज करने में देरी हुई है। निर्माताओं ने कहा कि फिल्म को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पास प्रमाणन के लिए भेजा ही नहीं गया है।

सलमान खान फिल्म्स ने खबरों को बताया झूठा

सलमान खान की निर्माण कंपनी सलमान खान फिल्म्स ने एक बयान में कहा कि फिल्म प्रमाणन का काम स्थगित रखे जाने संबंधी खबरें ‘‘झूठी’’ और ‘‘पूरी तरह निराधार’’ हैं। निर्माण कंपनी ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में कहा, ‘‘ ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सीबीएफसी के साथ किसी तरह की समस्या आने या इसके प्रमाणन पर रोक लगाए जाने के दावे गलत हैं। (Matrubhumi Release Date) फिल्म को अभी तक प्रमाणन के लिए सीबीएफसी के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए इस तरह की सभी खबरें पूरी तरह निराधार हैं।’’

प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया संस्थानों से की ये अपील

सलमान खान फिल्म्स ने मीडिया संस्थानों और लोगों से अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित नहीं करने की भी अपील की। बयान में कहा गया, ‘‘फिल्म से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी की घोषणा केवल सलमान खान फिल्म्स अपने आधिकारिक मंचों से ही करेगी।’’ इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ खबरों में दावा किया गया था कि सेंसर बोर्ड में प्रमाणन प्रक्रिया लंबित होने के कारण फिल्म संभवतः अगस्त में रिलीज नहीं हो पाएगी।

गलवान घाटी झड़प पर आधारित है फिल्म की कहानी

Matrubhumi Release Date: अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान ने कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाई है, जिन्होंने 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के दौरान 16 बिहार रेजीमेंट के 19 अन्य जवानों के साथ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस फिल्म को पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ शीर्षक के साथ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। हालांकि, निर्माता अभी तक इसे रिलीज किए जाने की नयी तारीख की घोषणा नहीं कर पाए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.