अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा दुष्कर्म का आरोप

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा दुष्कर्म का आरोप

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा दुष्कर्म का आरोप
Modified Date: December 4, 2022 / 03:48 am IST
Published Date: December 4, 2022 3:48 am IST

नई दिल्ली। डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे व उनकी पत्नी पर दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दरअसल भोजपुरी फिल्म की एक हीरोइन ने मिथुन  के बेटे  मिमोह पर ये आरोप लगाया है की उसने शादी का झांसा देकर उक्त युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये है। और जब युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उससे कुंडली न मिलने की बात कह कर शादी से इंकार कर दिया।इतना ही नहीं अभिनेत्री का ये भी कहना है की इस बारे में जब मिमोह की माँ और मिथुन की पत्नी को जानकारी दी गयी तो उन्होंने भी  फोन पर उसे धमकी दी जिसके बाद वह अदालत की शरण में आई है। 

इस बारे में रोहिणी जिला अदालत की एसीएमएम एकता गॉबा ने युवती की  शिकायत पर मिमोह चक्रवर्ती व मिथुन की पत्नी योगिता बाली पर दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ देने, जबरन गर्भपात कराने, धोखाधड़ी, धमकी देने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच का निर्देश एसएचओ थाना बेगमपुर को दिया है। साथ ही कोर्ट ने 24 जुलाई को कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।यहां ये बताना जरुरी है कि रेप केस में फंसे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की शादी 7 जुलाई को मदालसा शर्मा से होने वाली है. मदालसा शर्मा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं.

 

 

इस मामले में पीड़िता युवती का कहना है की उन दोनों की मुलाकात  2015 में हुई थी उसके बाद मुलाकात के बहाने मिमोह उससे अपने घर पर बुलाया   जहां उसने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ  शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद दोनों के बीच ये मुलाकात और ज्यादा बढ़ने लगी। आरोपी मिमोह उसे शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाया इतना ही नहीं जब वह इस दौरान गर्भवती हो गयी तो उसका जबर्दस्ती गर्भपात भी करवाया गया। इन सब बातों को संज्ञान में लेते हुए अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे व उनकी पत्नी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिल्ली पुलिस को दिया है।

 वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में