मशहूर संगीतकार बप्‍पी लहिरी कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मशहूर संगीतकार बप्‍पी लहिरी कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मशहूर संगीतकार बप्‍पी लहिरी कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Modified Date: December 4, 2022 / 05:01 am IST
Published Date: December 4, 2022 5:01 am IST

मुम्बई, एक अप्रैल (भाषा) संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें उपचार के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बप्पी लहिरी की बेटी एवं गायिका रीमा लहिरी बंसल ने यह जानकारी दी।

पढ़ें- अनोखा है माता ‘दुर्घटा’ का दरबार, कुंड की पूजा करने.

गायक के प्रवक्ता ने बुधवार रात एक बयान जारी किया था, जिसके अनुसार 68 वर्षीय गायक को ‘‘एहतियाती तौर’’ पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें- सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर, भावुक होकर पति अनुपम …

रीमा लहिरी बंसल ने एक बयान में कहा, ‘‘ बप्पी दा ने काफी एहतियात बरते लेकिन वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। उनकी उम्र को देखते हुए एहतियाती तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया हैं, वहां वह डॉ. उडवाडिया की निगरानी में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे। आप सभी का प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।’’

पढ़ें- ये क्या.. जज हो गए गिरफ्तार, एसीबी ने रिश्वत मामले …

बप्पी लहिरी ने 17 मार्च को इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करा लिया है। मुम्बई में बुधवार को कोविड-19 के 5,399 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,14,773 हो गई थी।

 


लेखक के बारे में