ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ हुई इमोशनल,सोशल मीडिया में स्वीकारी डिप्रेशन में हैं
ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ हुई इमोशनल,सोशल मीडिया में स्वीकारी डिप्रेशन में हैं
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने ब्रेकअप के बाद बहुत अधिक दुखी हो गई है। जिसके चलते नेहा समय-समय पर अपने स्टेटस के द्वारा दर्द बयां भी कर रही है। अपने कठिन समय को बिताने में नेहा को बहुत अधिक तकलीफ भी हो रही है। जिसके चलते नेहा ने अब स्वीकार भी किया है कि वो डिप्रेशन में चली गई है।
बता दें कि नेहा अपने डिप्रेशन से निकलने के लिए खास जतन भी कर रही है वो कभी अपनी बात को दर्द के रूप में तो कभी नकारात्मक लेखन के द्वारा प्रस्तुत भी कर रही हैं। बता दें कि नेहा और उनके बॉय फ्रेंड हिमांश कोहली के ब्रेकअप की खबर दिसंबर 2018 के मध्य में आई थी। जब दोनों ने ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।
और इतना ही नहीं नेहा ने हिमांश के साथ अपनी तस्वीरें तक डिलीट कर दीं थी। यहां तक की एक इंटरव्यू में जब उनसे हिमांश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने उन्हें पहचानने से भी इंकार कर दिया था। आपको बता दें कि नेहा अपने डिप्रेशन के बारे में तंज कसते हुए लिखा है कि ‘हां मैं डिप्रेशन में हूं। यह सब दुनिया में मौजूद नेगेटिव लोगों के कारण। आप मुझे मेरी जिंदगी के सबसे खराब पल देने में कामयाब हुए। बधाई हो आप सफल हुए।

Facebook


