Ohh My Dog Release Date: फिल्म के इंतजार में बैठे फैंस को झटका! रिलीज डेट के करीब पहुंचकर अटक गई ‘Ohh My Dog’, आई नई अपडेट

Ohh My Dog Release Date: अभिनेता पंकज त्रिपाठी का आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म अब तय तारीख पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी और इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Ohh My Dog Release Date: फिल्म के इंतजार में बैठे फैंस को झटका! रिलीज डेट के करीब पहुंचकर अटक गई ‘Ohh My Dog’, आई नई अपडेट

(Ohh My Dog Release Date/ Image Credit: X)

Modified Date: July 27, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: July 27, 2026 3:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टली।
  • 31 जुलाई की जगह अब 7 अगस्त को आएगी फिल्म।
  • मेकर्स ने रिलीज बदलने की वजह नहीं बताई।

नई दिल्ली: Ohh My Dog Release Date: निर्देशक अमित राय जो ‘ओह माय गॉड’ जैसी चर्चित फिल्म फ्रैंचाइजी से जुड़े रहे है। अब नई फिल्म ‘ओह माय डॉग’ लेकर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी स्टारर इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था और इसकी रिलीज (Ohh My Dog Release Date) की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

31 जुलाई की जगह अब 7 अगस्त को होगी रिलीज

‘ओह माय डॉग’ को पहले 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Ohh My Dog Release Date) किया जाना था। फिल्म के ट्रेलर और टाइटल को लेकर पहले से ही दर्शकों में चर्चा थी। हालांकि, अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है। नई जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अब 7 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज टालने की वजह का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

प्रेस शो भी हुआ कैंसिल

फिल्म की रिलीज में बदलाव के साथ ही सोमवार को होने वाला प्रेस शो भी रद्द कर दिया गया है। मेकर्स ने इस फैसले की जानकारी देते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी है। प्रेस शो को बाद की किसी नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा। रिलीज डेट बदलने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले ने फैंस को जरूर हैरान कर दिया है।

नई रिलीज डेट पर फिल्म को मिलेगा मुकाबला

अब ‘ओह माय डॉग’ की नई रिलीज डेट (Ohh My Dog Release Date) 7 अगस्त है और इस दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना होगा। इसी तारीख को हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और शिल्पा शिंदे की फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में पंकज त्रिपाठी की फिल्म के सामने दर्शकों का ध्यान खींचने और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।