पैडमैन और पद्मावत की जंग तय, अय्यारी को बदलनी पड़ी रिलीज डेट
पैडमैन और पद्मावत की जंग तय, अय्यारी को बदलनी पड़ी रिलीज डेट
मुंबई। अरसे बाद बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है एक बेहद दिलचस्प मुकाबला। पहले से तय तारीखों के मुताबिक 25 जनवरी को बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज होनी थी, एक अक्षय कुमार की पैडमैन और दूसरी सिद्धार्थ मल्होत्रा-मनोज वाजपेयी की अय्यारी। इन दोनों के ट्रेलर रिलीज की तारीख के साथ जारी की जा चुकी हैं और दोनों को ही दर्शकों की सराहना भी मिल रही है, लेकिन अब इसी तारीख को एक और बहुचर्चित फिल्म ने एंट्री मारी है, जिससे ये मुकाबला दिलचस्प हो गया है। संजय लीला भंसाली की विवादास्पद और बहुचर्चित फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
#Padmavat to release on 25 Jan 2018… #RepublicDayWeekend
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 8, 2018
ये भी पढ़ें- सैनिटरी नैपकिन पर सोच बदलने पैडमैन के किरदार में अक्षय, देखें ट्रेलर
![]()
जैसे ही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत पद्मावत के 25 जनवरी को रिलीज होने की ख़बर आई, कुछ ही देर बाद अय्यारी की रिलीज डेट बदले जाने की भी ख़बर आ गई। अब अय्यारी 9 फरवरी को रिलीज की जा रही है। अय्यारी में मनोज वाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर भी हैं और नायिका हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों से पहली बार बॉलीवुड में एंट्री कर रहीं रकुलप्रीत सिंह
It’s OFFICIAL… #Aiyaary shifted to 9 Feb 2018… Neeraj Pandey directs… Stars Sidharth Malhotra, Manoj Bajpayee, Rakul Preet Singh, Pooja Chopra, Naseeruddin Shah and Anupam Kher.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 8, 2018
ये भी देखें- अय्यारी होगी 2018 की पहली जासूसी फिल्म!
अक्षय कुमार की पैडमैन को सैनेटरी नैपकिन को लेकर जागरुकता फैलाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे टॉयलेट एक प्रेमकथा की तरह ही दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, पद्मावत को महीनों तक चले विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बाद रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड से यू / ए सर्टिफिकेट मिला है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook



