Punjabi Singer Murder Case: नहर के पास इस हाल में मिली मशहूर सिंगर, पिछले कई दिनों से थी लापता, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Punjabi Singer Murder Case: नहर के पास इस हाल में मिली मशहूर सिंगर, पिछले कई दिनों से थी लापता, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 02:56 PM IST

Punjabi Singer Murder Case | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • इंदर कौर की हत्या
  • 6 दिन पहले हुई थी अगवा
  • नीलो नहर से बरामद हुआ शव

लुधियाना: Punjabi Singer Murder Case पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पंजाबी सिंगर की हत्या (Punjabi Singer Inder Kaur Murder) कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सिंगर का शव नीलो नहर में मिला। जिसके बाद पंजाबी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब शव को लेकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Punjabi Singer Death News मिली जानकारी के अनुसार, घटना जमालपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले पंजाबी सिंगर इंदर कौर को गनपॉइंट पर किडनैप (Singer Inder Kaur Kidnap Case) किया गया था। जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था। वहीं दूसरी ओर परिवार का आरोप है कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब इंदर ने शादी से इनकार किया तो उसने किडनैप कर लिया और फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग है। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया।

तीन साल पहले हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती

बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर इंदर कौर और आरोपी की पहचान तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसके बाद दोनों की बात होती रही। जिसके बाद इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को नहर से बाहर निकलवा लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच करेंगी। बता दें कि सिंगर इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

इंदर कौर कौन थीं?

पंजाबी इंडस्ट्री की उभरती हुई सिंगर थीं, जिनके कई गाने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थे।

हत्या कहाँ हुई?

लुधियाना के जमालपुर थाना क्षेत्र में, शव नीलो नहर में मिला।

कब किडनैप किया गया था?

छह दिन पहले आरोपी ने गनपॉइंट पर किडनैप किया था।