Rajpal Yadav Latest Video/Image Credit: Rajpal Yadav X Handle
Rajpal Yadav Latest Video: मुंबई: हाल ही में मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था। इस शो को जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी ने होस्ट किया था। इस दौरान दोनों ने मिलकर कॉमेडियन राजपाल यादव के 6 करोड़ रुपए के कर्ज का मजाक उड़ाया था। सौरभ और जाकिर ने कहा था कि, ‘डॉलर या रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, (Rajpal Yadav Latest Video) आपको कर्ज तो उतना ही देना है, जितना बाकी है।’ इसके बाद राजपाल के फैंस सौरभ को जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। वहीं अब इस मामले में राजपपाल यादव का बयान सामने आया है।
कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रया दी है। राजपाल ने कहा कि, ‘यह सिनेमा है, सौरभ और जाकिर दोनों मेरे छोटे भाई जैसे हैं। हमेशा उन्होंने सम्मान दिया है, हमारे जिगर हैं। हम लोग कलाकार, पत्रकार, कहानीकार एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। (Rajpal Yadav Latest Video) सौरभ ने हमारे सम्मान में पूरे ऑडिटोरियम में खड़े होकर ताली बजवाईं, शुक्रिया सौरभ। प्लीज सौरभ की निंदा करके उनका दिल मत दुखाइए। सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है। आई लव सौरभ, आई लव जाकिर।’
🙏 @saurabhtop #ZakirKhan pic.twitter.com/jPRWjQL9a6
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) April 7, 2026
Rajpal Yadav Latest Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में राजपाल यादव ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर अपनी बात राखी थी। राजपाल ने कहा था कि, ‘मैं कुछ सोच रहा था कि आजकल बहुत ज्यादा दुनिया में धुंआ ही धुंआ हो रहा है। इतना युद्ध चल रहा है, तो कहां बैठूं कहा सोचू इतना रुपये-डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है। (Rajpal Yadav Latest Video) कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि बैठा-बैठा, शांति-शांति यही कर रहा है।’ राजपाल यादव की इस बात पर सौरभ द्विवेदी ने चुटकी ली थी। सौरभ ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।’ इसके बाद से यह विवाद खड़ा हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-