रिचा चड्ढा शकीला के जीवन पर आधारित फ़िल्म में अभिनय करेंगी

Ads

रिचा चड्ढा शकीला के जीवन पर आधारित फ़िल्म में अभिनय करेंगी

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 11:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

पर्दे पर बेहतरीन व्यक्तित्व को निभाने वाले केवल कुछ ही अदाकार हैंजो उन किरदारों को निभाने का साहस करते हैं जो कि आगे चलकर यादगार बन जाते हैं। विद्या बालन को एक बार डर्टी पिक्चर नाम की एक फिल्म में इस तरह का मौका मिला था और उन्हें इस फ़िल्म से बहुत फ़ायदा भी हुआ था। उस समय इस फ़िल्म को ज़ोरदार क़ामयाबी मिली थीजबकि उन दिनों में आमतौर स्त्रीओं पर आधारित फ़िल्में नहीं बनायीं जाती थीं। अब इस क्लब में शामिल होने जा रही हैंरिचा चड्ढाजो शकीला के जीवन पर आधारित फ़िल्म में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैंजो केरल की 90 के दशक की सबसे बड़े अभिनेत्रियों में से एक और जिन्होंने तमिलतेलगूमलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में अनेकों अडल्ट फिल्मों में काम किया है।

 

 

 

रिचा के प्रमुख रोल वाली यह बायोपीक शकीला की उस वक़्त की कहानी को बयां करेगी जब उन्होंने 16साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और यह फ़िल्म उस समय से शुरू हुए उनके जीवन के सफ़र को दर्शायेगी। शकीला ने सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल की और इतनी धूम मचाई और एक ऐसा इतिहास रच दिया जितना कि पहले कभी नहीं हुआ था। उनकी फिल्मों को केवल पूरे भारत की अलग-अलग भाषाओं में ही डब नहीं किया गया था बल्कि चीनीनेपाली और कई दूसरी भाषाओं में भी को डब किया गया। शकीला एक ऐसे वक़्त पर फिल्म उद्योग में एक जानी-मानी हस्ती बन गई जब कि फ़िल्म इंडस्ट्री में सिर्फ़ मर्दों का दबदबा था और बस उन्हें ही सारी तारीफ़ मिला करती थी।

 

 

यह फिल्म इंद्रजीत लंकेश के द्वारा निर्देशित की जा रही है जिन्होंने 2001 में अपना करियर शुरू किया था और अब तक बहुत से लोकप्रिय इनाम जीत चुके हैं। यह फिल्म इस साल अप्रैल में बननी शुरू होगी और2019 के शुरु में रिलीज़ होगी।

 

web team IBC24