रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, होगा मेडिकल टेस्ट

रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, होगा मेडिकल टेस्ट

रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, होगा मेडिकल टेस्ट
Modified Date: December 3, 2022 / 05:08 pm IST
Published Date: December 3, 2022 5:08 pm IST

मुंबई। रिया चक्रवर्ती को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। के.पी.एस. मल्होत्रा, उप निदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इसकी पुष्टि की है। 

पढ़ें- कैबिनेट मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने और एनकाउंटर …

सूत्रों के मुताबिक आज रिया ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। एजेंसी ने अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।

 

अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा। इसके बाद रिया को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा, जहां एनसीबी उनके रिमांड की मांग करेगी। एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान एनसीबी ने उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती, राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराया।

पढ़ें- LAC पर 45 साल बाद भारत-चीन के बीच चलीं गोलियां, ‘ड्…

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- BJP समर्थकों पर उंगली उठाने वाले का हाथ काट देंगे, इस राज्य के भाजपा प्रदेशाध…

इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं. रिया ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे.

 

 


लेखक के बारे में