Salim Khan Hospitalised/Image Credit: IBC24.in
Salim Khan Hospitalised: नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया गया है। सलमान के पिता की तबीयत किस वजह से बिगड़ी फिलहाल उनकी हेल्थ कंडीशन (Salim Khan Hospitalised) के बारे में और जानकारी का इंतजार है. हालांकि, सलमान खान को सुबह हॉस्पिटल में देखा गया था। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बिजी चल रहे सलमान खान को सिक्योरिटी के बीच अस्पताल के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही सलमान खान का हॉस्पिटल के बाहर से वीडियो सामने आया, तो उनके फैन्स भी चिंता में पड़ गए। लोग लगातार एक्टर के पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं।
Salim Khan Hospitalised: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान के पिता सलीम खान की उम्र 90 है। (Salim Khan Hospitalised) फिलहाल उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी खान परिवार की तरफ से नहीं दी गई है। यहां तक कि सलमान खान ने भी हॉस्पिटल के बाहर मीडिया से कुछ नहीं कहा। क्या कुछ सलीम खान को हुआ या फिर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे है।
Salim Khan Hospitalised: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट में (Salim Khan Hospitalised) हॉस्पिटल से बाहर आते दिख रहे थे। इस दौरान सिक्योरिटी ने सलमान को घेरा हुआ था। हालांकि, एक्टर के चेहरे पर टेंशन साफ दिखाई दे रही है। वहीं, अब नए वीडियो में अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते नजर आए। दरअसल अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूसर हैं, साथ ही सलमान की बहन अलवीरा खान के पति हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-