जब सलमान ने अपने फैंस को थाई भाषा में बोला हेलो

Ads

जब सलमान ने अपने फैंस को थाई भाषा में बोला हेलो

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 09:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त, सलमान खान ने बैंकॉक में एक वीडियो के जरिये थाई भाषा में अपने प्रशंसकों का अभिनन्दन किया है।सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है जिसमे अभिनेता अपने फैंस को थाई भाषा मे ‘S̄wạs̄dī’ अर्थात हेलो कहते हुए नज़र आ रहे है।हाल ही में बैंकॉक रवाना हुए सलमान खान, पट्टाया के समुद्र किनारे सिज़्ज़लिंग डांस नंबर की शूटिंग में व्यस्त है। निर्देशक रेमो डिसूजा इस 20 दिन के शेड्यूल के दौरान गीत को कोरियोग्राफ करेंगे, जिसमें एक्शन सीन भी शामिल है।

 

घोषणा के बाद से ही, फ़िल्म चर्चा के गलियारों में छाई हुई है। रेस फ्रैंचाइज़ी की यह तीसरी किस्त अपने पावर-पैक एक्शन, दमदार स्टारकास्ट और एक मनोरंजक कहानी के साथ दर्शको का मनोरंजन करेगी।फ़िल्म “रेस 3” सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 

 

 

वेब टीम IBC24