सेलिब्रिटियों में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं सलमान खान: फोर्ब्स

सेलिब्रिटियों में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं सलमान खान: फोर्ब्स

सेलिब्रिटियों में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं सलमान खान: फोर्ब्स
Modified Date: December 4, 2022 / 09:27 am IST
Published Date: December 4, 2022 9:27 am IST

बॉलीवुड के भाईजान दबंग खान यानी सलमान खान इस साल भी सेलिब्रिटियों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फोर्ब्स ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटियों की सूची जारी की है.  

ये भी पढ़ें- मायानगरी में विरुष्का, ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी

 

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान सालाना 232.83 करोड़ रुपए कमाई करते हैं. फोर्ब्स द्वारा जारी की गई टॉप 3 सेलिब्रिटी पिछले साल की तरह बिल्कुल वही है. पहले स्थान पर सलमान तो वहीं दूसरे और तीसरे पोजिशन पर क्रमश: शाहरुख खान और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं.

ये भी पढ़ें-टाइगर जिंदा है, सलमान की दहाड़ ने लगाई सिनेमाघरों में आग 

दूसरे पोजिशन पर आने वाले 52 साल के शाहरुख की इस साल कोई भी ऐसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो सकी. इसके बावजूद उन्होंने अपना ब्रैंड वैल्यू बरकरार रखा है. उनकी सालाना कमाई 170.5 करोड़ रुपए है. इस साल शाहरुख की ‘रईस’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. वहीं तीसरे पोजिशन पर फोर्ब्स के लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जगह मिली.

ये भी पढ़ें- बोतलों पर पुशअप्स किया है कभी? देखिए जामवाल का ये वीडियो.

विराट कोहली ने अपने कप्तानी में न सिर्फ टीम इंडिया को टेस्ट और वनडे में टॉप पर पहुंचाया, बल्कि कई ऐड में भी काम करके अपनी ब्रांड वैल्यू टॉप 3 में जगह बनाई. जारी हुई लिस्ट के अनुसार विराट की सालाना कमाई 100.72 करोड़ रुपए हैं.

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में