मीडिया के सामने सलमान को मिली जान से मारने की धमकी
मीडिया के सामने सलमान को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान को चाहने वालों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है लेकिन इन सब के बीच क्या आप सोच सकते हैं कि सलमान को मारने की भी कोई सोच सकता है। चलिए हम बताते हैं कि माजरा क्या है दरअसल पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को व्यवसायियों को धमकाने और उगाही करने के मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश किया.जबकि गैंगस्टर का दावा है कि उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है.

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए लॉरेंस ने कहा, “सलमान खान को यहां जोधपुर में जान से मार दूंगा, तब उसे हमारी वास्तविक पहचान का पता चलेगा.” लारेंस का कहना है कि मेरी ताकत का अंदाज़ सलमान जैसे लोगो को मारने पर ही पता चलेगा
ये भी पढ़े – काला हिरण शिकार केस में जोधपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान, कल भी बहस जारी
लॉरेंस ने कहा कि अब अगर पुलिस मुझसे बड़ा अपराध कराना चाहती है तो मैं सलमान खान को मार डालूंगा और वो भी जोधपुर में. सलमान के लिए बिश्नोई की मौत की धमकी 1998 के काले हिरण हत्या मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें सलमान और उनके सह-कलाकारों पर आरोपी हैं.इसी सिलसिले में सलमान गुरुवार को जयपुर कोर्ट भी गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले 2016 में मुंबई के किसी व्यक्ति ने भी सलमान को जान से मारने की धमकी
Video: Salman Khan At Jodhpur Airport ! pic.twitter.com/nyolQy8ApX
— Salman Khan (@Rajibsingha_) January 4, 2018

Facebook


