सलमान ने की ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू आया नया लुक सामने
सलमान ने की 'रेस 3' की शूटिंग शुरू आया नया लुक सामने
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अब फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। आज सुबह सलमान ने फैंस के साथ ‘रेस 3’ का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। सलमान ने आज सबसे पहले इस तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया जिसमें लिखा, ”आज टाइगर जिंदा है की शूटिंग का आखिरी दिन है और कुछ ही देर में मैं आपसे ‘रेस 3’ की तस्वीर शेयर करूंगा।” इसके बाद सलमान ने ‘रेस 3’ में अपने फर्स्ट लुक की ये तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बंदूक चलाते नज़र आ रहे हैं.
…. and Race3 begins pic.twitter.com/2TqNDGjLhD
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 13, 2017
बता दें कि ‘रेस 3’ की शूटिंग इसी महीने 9 नवंबर से शुरू हुई है और जिसमें सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरैक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 2008 में आई ‘रेस’ सीरिज की तीसरी फिल्म है। ‘रेस’ में सैफ अली खान, बिपाशा बासु, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और समीरा रेड्डी नजर आए थे। 2013 में ‘रेस 2’ रिलीज हुई जिसमें सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अमीषा पटेल और अनिल कपूर नजर आए थेये दोनों फिल्म कमाई के मामले में बहुत ही कामयाब रही थी। अब तीसरे में सलमान खान हैं और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Facebook


