Samay Raina FIR Cancelled: समय रैना को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सभी FIR रद्द करने के दिए निर्देश, जाने क्या है पूरा मामला
Samay Raina FIR Cancelled: समय रैना और चार अन्य के खिलाफ की गई सभी FIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।

Samay Raina FIR Cancelled/Image Credit: AI
- समय रैना और चार अन्य के खिलाफ की गई सभी FIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
- सभी के खिलाफ विकलांग व्यक्तियों के संबंध में की गई विवादास्पद टिप्पणियों के मामले में दर्ज थी एफआईआई।
- सभी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द की जाती है।
Samay Raina FIR Cancelled: नई दिल्ली: कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। इंडियाज गॉट लेटेंट पर विकलांग व्यक्तियों के संबंध में की गई विवादास्पद और असंवेदनशील टिप्पणियों पर रैना और चार अन्य के खिलाफ की गई सभी FIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश तब जारी किया जब याचिकाकर्ता एनजीओ ने बताया कि यह कॉमेडियन अब उनके संपर्क में हैं और एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी) से ग्रस्त लोगों की उपलब्धियों के बारे में प्रचार करने को तैयार हैं। कोर्ट ने कहा कि एसएमए पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार को निर्देश देने को लेकर वह सुनवाई जारी रखेगा।
अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया कि, समय रैना और अन्य लोगों ने दिव्यांग लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने और फंड इकट्ठा करने की कोशिशें की थी। (Samay Raina FIR Cancelled) कोर्ट ने आदेश में कहा है कि जब सच्ची कोशिशें होती है, तो अच्छे नतीजे जरूर मिलते हैं। वे बहुत होनहार युवा है। अगर उन्होंने सही दिशा में काम करना शुरू किया है, तो नतीजा भी अच्छा ही होगा।
Samay Raina FIR Cancelled: इसके अलावा बेंच ने कहा है कि वह इस मामले में आगे भी सुनवाई करेगी, ताकि दिव्यांग लोगों से सुझाव लिए जा सकें कि ऐसे कंटेंट पर बेहतर निगरानी कैसे रखी जाए और उसी के मुताबिक, निर्देश कैसे तैयार किए जाएं। बेंच ने कहा है कि प्रतिवादी 6-10 (आरोपी कॉमेडियन) से जुड़ा मामला बंद किया जाता है। सभी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द की जाती है। इससे जुड़ी बाकी सभी कार्यवाही खत्म की जाती है. बड़े मुद्दे पर निर्देश जारी करने के लिए मामले को लिस्ट किया जाएगा।
बता दें, इंडियाज गॉट लेटेंट का यह एपिसोड 14 नवंबर 2024 को मुंबई के खार हैबिटैट में शूट किया गया था। बाद में इसे प्रसारित किया गया। शो में शामिल कई इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन पर दिव्यांग लोगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।
रणवीर इलाहबादिया की याचिका लंबित
Samay Raina FIR Cancelled: इधर, पूरे मामले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की याचिका लंबित रखी गई है। उनपर अपमानजनक टिप्पणी के लिए जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। उनमें वह भी शामिल थे. इनका यूट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स के नाम से जाना जाता है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों में राहत पाने के लिए याचिका अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- VVS Laxman Director of Cricket: टीम इंडिया के बॉस बनने वाले है वीवीएस लक्ष्मण!.. मिलने जा रहा ऐसा पद कि, गंभीर और आगरकर भी करेंगे सीधे रिपोर्ट, जानें क्या होगी भूमिका..
- Surajpur Tiranga Yatra Event Chaos : तिरंगा यात्रा में ऐसा क्या हुआ कि नीचे बैठ गईं जिला पंचायत उपाध्यक्ष? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- Mukhyamantri Work From Home Yojana: आखिर क्या है ये मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, कौन कर सकती है अप्लाई और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Samay Raina FIR Cancelled:
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am