WhatsApp Web: हैरान कर देने वाला अपडेट! WhatsApp Web पर आया ग्रुप कॉलिंग का ऐसा फीचर जिसने सबको चौंका दिया, अब नहीं पड़ेगी फोन की जरूरत

WhatsApp Web: WhatsApp अपने वेब वर्जन में नया अपडेट ला रहा है। जिसमें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा। अब यूजर बिना ऐप डाउनलोड किए सीधे वेब से कॉल कर सकेंगे और एक साथ 32 लोगों तक ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉल करना संभव होगा।

WhatsApp Web: हैरान कर देने वाला अपडेट! WhatsApp Web पर आया ग्रुप कॉलिंग का ऐसा फीचर जिसने सबको चौंका दिया, अब नहीं पड़ेगी फोन की जरूरत

(WhatsApp Web/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: June 15, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: June 15, 2026 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का नया फीचर।
  • बिना ऐप डाउनलोड किए सीधे ब्राउज़र से कॉलिंग संभव।
  • एक साथ 32 लोगों तक ग्रुप कॉल का सपोर्ट।

WhatsApp Web New Features: व्हाट्सऐप अब अपने वेब वर्जन में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का नया फीचर जोड़ रहा है। इसके बाद यूजर्स को कॉल करने के लिए मोबाइल या डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर फिलहाल धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और कुछ बीटा यूजर्स को इसका एक्सेस मिल चुका है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी यूचर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

एक साथ 32 लोगों से ग्रुप कॉल का सपोर्ट

इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स अब ग्रुप चैट से सीधे ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। वेब वर्जन में ग्रुप चैट के ऊपर कॉल बटन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करके कॉल शुरू की जा सकेगी। एक बार में अधिकतम 32 लोगों को एक साथ कॉल किया जा सकेगा। कॉल पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। जिसमें सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे कॉल सुरक्षित रहेगी।

स्क्रीन शेयर और स्मार्ट कॉलिंग फीचर्स

वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को स्क्रीन शेयर करने का विकल्प भी मिलेगा। इसकी मदद से डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और अन्य फाइलें आसानी से शेयर की जा सकेंगी। इसके अलावा यूजर्स कॉल लिंक जनरेट करके दूसरों को इनवाइट भी कर सकेंगे। कॉल नोटिफिकेशन ब्राउजर में ही मिलती रहेगी। जिससे चैट बंद होने के बाद भी कॉल मिस नहीं होगी। भविष्य में कॉल शेड्यूल करने का फीचर भी जोड़ा जा सकता है।

इन यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा

यह अपडेट उन लोगों के लिए खास है जो ज्यादातर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं। खासकर Windows यूजर्स जो ब्राउजर से ही WhatsApp चलाते हैं उन्हें अब अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं Linux यूजर्स के लिए यह फीचर और भी उपयोगी होगा क्योंकि उनके लिए आधिकारिक डेस्कटॉप ऐप उपलब्ध नहीं है। अब वे सीधे ब्राउजर से ही मोबाइल जैसे सभी फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।