Shashi Shekhar Vempati CBFC New President
मुंबई: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी के लिए नए अध्यक्ष का चयन कर लिया गया हैं। (Shashi Shekhar Vempati CBFC New President) देश के मशहूर मीडिया स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचान बनाने वाले और प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति को सेंसर बोर्ड की कमान सौंपी गई है।
बता दें कि, ऑल इण्डिया रेडियो और दूरदर्शन को मॉर्डन बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने मीडिया इंडस्ट्री में उनके योगदान के मद्देनजर उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।
भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक वैधानिक संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का मुख्य कार्य फिल्मों और अन्य विजुअल कंटेंट को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित करना है। (Shashi Shekhar Vempati CBFC New President) आम भाषा में इसे “सेंसर बोर्ड” भी कहा जाता है, जो यह तय करता है कि कोई फिल्म दर्शकों के लिए उपयुक्त है या नहीं।
CBFC का गठन Cinematograph Act, 1952 के तहत किया गया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फिल्मों में ऐसा कोई कंटेंट न हो जो देश की सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता या शालीनता के खिलाफ हो। हर फिल्म को रिलीज से पहले इस बोर्ड के पास भेजना अनिवार्य होता है, जहां विशेषज्ञों की समिति उसे देखती है।
फिल्म देखने के बाद समिति यह तय करती है कि उसे किस श्रेणी में प्रमाणपत्र दिया जाए। भारत में CBFC चार प्रकार के सर्टिफिकेट जारी करता है- U (सभी आयु वर्ग के लिए), UA (अभिभावक की सलाह के साथ), A (केवल वयस्कों के लिए) और S (विशेष पेशेवर समूह के लिए)।
इसके अलावा, CBFC जरूरत पड़ने पर फिल्मों में कुछ दृश्यों या संवादों में बदलाव या कट लगाने के निर्देश भी दे सकता है, ताकि वे तय नियमों के अनुरूप हों। (Shashi Shekhar Vempati CBFC New President) हालांकि, इस प्रक्रिया को लेकर अक्सर विवाद भी होते रहते हैं, क्योंकि कई फिल्मकार इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप मानते हैं।
Shashi Shekhar Vempati @shashidigital has been appointed as the Chairperson of the Central Board of Film Certification @CBFC_India , according to reports. He succeeds Prasoon Joshi, who has moved to a new role at Prasar Bharati.
The appointment comes shortly after Vempati… pic.twitter.com/JXE7JRNkb7
— Storyboard18 (@Storyboard18_) May 6, 2026