बहन ने बढ़ाई कंगना रनौत की मुसीबत, शिकायत दर्ज
बहन ने बढ़ाई कंगना रनौत की मुसीबत, शिकायत दर्ज
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल की वजह से मुसीबत में फंस गई है। अपनी बहन के समर्थन में उतरी कंगना पर मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने रंगोली की नफरत फैलाने की कोशिश का समर्थन किया है और इस दौरान उन्होंने एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया है और अपनी शोहरत का इस्तेमाल धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने में किया है।
पढ़ें- लॉकडाउन में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर घर पर ही कर रही वर्कआउट, वायरल हुई सनकिस्ड …
वकील की शिकायत में कंगना पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 295ए और 298 के तहत कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, ‘एक बहन ने एक तरफ नफरत फैलाई है तो वहीं दूसरी बहन ने उसका समर्थन किया है। उन्होंने यह समर्थन जानते हुए किया है वह भी तब जब दुनियाभर में रंगोली के दिए बयान की आलोचना हो रही है और उनके ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
पढ़ें- योगा करते-करते बॉयफ्रेंड रोहमन को सुष्मिता सेन पर आया प्यार, किया क…
आरोप लगाया है कि कंगना ने अपने सिर्फ निजी स्वार्थ को देखते हुए शोहरत, पैसे, शक्ति का इस्तेमाल कर नफरत बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने वीडियो संदेश में जानबूझकर आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल एक विशेष समुदाय को बदनाम करने के लिए किया है।
पढ़ें- एक्ट्रेस अर्चना के पति लॉकडाउन में कर रहे माली का काम, वायरल हुआ वी…
गौरतलब है कि बीते दिनों रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर पर अपने ट्वीट के जरिए कोरोना वायरस को लेकर समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने समुदाय विशेष को निशाना बनाया और उन्हें उदार मीडिया के साथ गोली मारने के लिए कहा और खुद की तुलना नाजियों से की।
पढ़ें- “यार !!! ” उर्वशी रौतेला की हॉट पिक पर जैकलीन फर्नांडिस का रिएक्शन,…
सुजैन खान की बहन आभूषण डिजाइनर फराह खान भी उनमें से एक थीं जिन्होंने ट्विटर से इसकी शिकायत भी की थी। इस ट्वीट को ट्विटर ने अपनी नियमों का उल्लंघन करार दिया था और रंगोली का अकाउंट संस्पेंड कर दिया।

Facebook


