सोनू निगम ने किया आगाह, बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर

सोनू निगम ने किया आगाह, बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर

सोनू निगम ने किया आगाह, बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर
Modified Date: December 4, 2022 / 06:30 am IST
Published Date: December 4, 2022 6:30 am IST

मुंबई, महाराष्ट्र। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी के बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम ने बड़ा बयान दिया है।  सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सोनू निगम ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीलॉग शेयर किया है। लगभग साढ़े सात मिनट के इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया है कि किस तरह एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है और वो ही तय करते हैं, किससे गाना गवाना है और किससे नहीं।

आप भी देखिए

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

 

पढ़ें- सुशांत की दोस्त रिया ने यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर किया बड़ा खु.

सोनू निगम ने कहा- ‘मैंने बहुत दिनों से वीलॉग नहीं किया. असल में मेरा मूड नहीं था. पूरा भारत कई प्रेशर से गुजर रहा है। एक तो मेंटल और इमोशनल प्रेशर, सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद में दुख होना लाजमी भी है, क्योंकि अपने सामने एक जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान नहीं है। कोई बहुत निष्ठुर ही होगा, जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता हो। 

पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुप​म खेर का यह वीडियो, सुशांत सिंह राजपू..

आगे उन्होंने कहा- ‘मैं इस वीलॉग से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं, खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री से। क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है। एक एक्टर मरा है। कल को आप किसी सिंगर के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं या फिर किसी म्यूजिक कंपोजर के बारे में भी या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं।

पढ़ें- TRP रेटिंग में ‘श्री कृष्णा’ को पीछे छोड़ ये शो बना नंबर वन, ‘रामाय…

क्योंकि म्यूजिक इंडस्ट्री का जो माहौल है हमारे देश में, फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है दुर्भाग्य से. मैं समझ सकता हूं कि बिजनेस करना जरूरी है लोगों के लिए. सभी को लगता है कि वो बिजनेस को रूल करें। मैं लकी था कि बहुत कम उम्र में आ गया था तो मैं इस चंगुल से निकल गया। लेकिन जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है।

पढ़ें- CAIT ने बॉलीवुड कलाकारों, स्पोर्ट्समैन से की अपील, मेड इन चाइना प्र…

मैं सबसे बात करता हूं। कितने लड़के-लड़कियां मुझसे इस बारे में बात करते हैं। वो बच्चे हैं, परेशान हैं वो कि निर्माता काम करना चाहते हैं, निर्देशक काम करना चाहते हैं, म्यूजिक कंपोजर काम करना चाहते हैं लेकिन म्यूजिक कंपनी बोलेगी कि ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है।


लेखक के बारे में