सूरमा के गाने इश्क़ दी बाजियां में देखिए संदीप सिंह की प्रेम कहानी

सूरमा के गाने इश्क़ दी बाजियां में देखिए संदीप सिंह की प्रेम कहानी

सूरमा के गाने इश्क़ दी बाजियां में  देखिए  संदीप सिंह की प्रेम कहानी
Modified Date: December 4, 2022 / 04:11 am IST
Published Date: December 4, 2022 4:11 am IST

मुंबई। सुरमा के ट्रेलर में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन के बहुत से पहलू  को दिखाया गया है। फिल्म के पहले गाने ने ही लोगों का दिल जीत लिया है. फ़िल्म के पहले गीत “इश्क़ दी बाजियां” में  हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन के हल्के और प्यारभरे पहलु को दिखाया गया है। 

 

इश्क़ दी बाजियां गाने में महान खिलाड़ी द्वारा कैसे परिश्रम किया गया उसकी झलक देखने मिलती है। इस गाने में गाने में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नु नज़र आ रहे हैं और एकसाथ हॉकी खेलते वक़्त दोनो की केमिस्ट्री साफ़ दिखाई दे रही है।आपको बता दें कि अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने महान लेखक गुलज़ार द्वारा लिखे गए इस रोमांटिक गीत को अपनी आवाज़ दी है।

 

 

दिलजीत लेखक गुलज़ार के बहुत बड़े प्रशंसक है और उन्होंने समय-समय पर उल्लेख किया है कि किस तरह गुलज़ार के साथ काम करना उनका सपना है और सूरमा के माध्यम से अभिनेता का यह सपना साकार हो गया है।

फ़िल्म का ट्रेलर एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक सत्य कहानी है, जिसने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद अपनी चमत्कारी वापसी से सुर्खियां का ध्यान अपना आकर्षित कर के अपनी दमदार वापसी से हर किसी को हैरान कर दिया था।ज्ञात हो कि संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें “फ्लिकर सिंह” के नाम से जाना जाता है।”सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में