57 के हुए सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी रहे नंबर वन

Ads

57 के हुए सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी रहे नंबर वन

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 07:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ही कलाकार है जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं ऐसे ही कलाकारों में एक नाम है  सुनील शेट्टी 57 साल के हो चुके सुनील अपनी फिटनेस और बढ़ते बिजनेस के लिए भी जाने जाते हैं। भले ही उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में 110 फिल्मों में ही काम किया है ।लेकिन उन्होंने अपनी दौलत और शौहरत किसी बड़े बिजनेस मैन के ही तरह हासिल की है। बता दे कि महज 25 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सुनील शेट्टी  साल में  110 करोड़ रुपए कमाते है। इस कमाई के पीछे उनके फिल्म के आलावा बहुत से बिजनेस है। 

फिल्म इंडस्ट्री में कहा जाता है कि उनके साधारण नैन नक्स के कारण उनकी पहली फिल्म  ‘बलवान’ में सुनील शेट्टी के साथ काम करने के लिए कोई भी एक्ट्रेस तैयार नहीं थी।आखिर में दिव्या भारती ने सुनील के साथ ये फिल्म साइन की थी ।सुनील को फिल्मों में खास जगह एक्शन हीरो के तौर पर मिली। फिल्म  ‘हेरा-फेरी’, ‘ये तेरा घर ये मेरा घर’, ‘गोपी-किशन’ और ‘वेलकम’ जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम करने के बाद उनके जीवन में ऐसा दौर आया कि उन्हें फिल्मे मिलना कम हो गई । साल 2001 में आई फिल्म ‘धड़कन’ के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था ।

उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टीस्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया । सुनील भी बॉलीवुड में बने रहने के लिए फिल्में करते रहे लेकिन बात नहीं बनी ।इससे उन्होंने अपने बिजनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया। सुनील शेट्टी का प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर, FTC नाम से एक ऑनलाइन वेंचर मिसचीफ डायनिंग बार और क्लब एच् 20 उन्हें तरक्की के उस मुकाम पर पहुंचाया जिसे देखकर हर कोई उनकी मेहनत पर नतमस्तक हो जाता है। 

ये भी पढ़ें –कैम्पा कोला कंपाउंड पर डिजिटल शो होम लॉन्चिंग की तैयारी में एकता

बताया जाता है कि सुनील शेट्टी बचपन में भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखते थे । लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाया । जब सुनील थोड़ा फ्री हुए तो उन्होंने फिर से क्रिकेट खेलना शुरू किया । अब वो मुंबई हीरो क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं । वहीं सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं।सुनील शेट्टी की होटल ‘रॉयल इन’ नाम से एक रेस्त्रां चेन चलती है। साउथ में भी सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट हैं जहां साउथ का स्पेशल व्यंजन उड्डुपी भी मिलता है  सुनील शेट्टी की लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। इतना बड़ा कारोबार संभालते हुए सुनील शेट्टी अपने फिजीक पर खास ध्यान रखते हैं । सुनील टीवी के फिटनेस रियलिटी शो ‘इंडियाज असली चैंपियन है दम’ को होस्ट भी कर चुके हैं ।फिटनेस के मामले में सुनील शेट्टी युवाओं को भी मात देते हैं ।

वेब डेस्क