बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे सनी देओल के छोटे बेटे, कल आएगा फिल्म का टीजर…

Sunny Deol's younger son will make a splash on the big screen, the teaser of the film will come tomorrow...

बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे सनी देओल के छोटे बेटे, कल आएगा फिल्म का टीजर…
Modified Date: July 24, 2023 / 04:03 pm IST
Published Date: July 24, 2023 3:54 pm IST

मुंबई । सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल फिल्मों एंट्री करने वाले है। राजवीर के डेब्यू फिल्म का नाम Dono होने वाला है। Dono एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है। जिसे राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश बड़जात्या करने वाले है। इस फिल्म की लीड हीरोईन पूनम ढिल्लों की बेटी पामेला होने वाले है। इस लिहाज से रोमांटिक ड्रामा फिल्म Dono पूरी तरह से एक फ्रेश फिल्म होने वाले है। Dono के जरिए अविनाश बड़जात्या, राजवीर देओल और पामेला हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले है। इस फिल्म पहला टीजर कल यानि 25 जुलाई को आएगा। जिसके बाद ही फिल्म के बारें में ज्यादा चर्चा होगी।


लेखक के बारे में