Swara Bhasker Padmaavat Controversy: 'मैंने पद्मावती को कायर नहीं कहा' ट्रोलिंग के बीच स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब /image: Social Media X
नई दिल्ली। Swara Bhasker Padmaavat Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Jauhar Statement) ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत (Sanjay Leela Bhansali Padmaavat) में जौहर सीन पर अपने कमेंट्स को लेकर विवादों में घिर गए है, वहीं अब बयान को लेकर हो रहे रिएक्शन पर स्वरा भास्कर ने जवाब दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में एक इवेंट का वीडियो (Swara Bhasker Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि उनके कमेंट्स का गलत मतलब निकाला जा रहा है और उन्होंने कहा कि वह रानी पद्मावती या जौहर करने वाली दूसरी महिलाओं को कायर नहीं कह रही थीं।
Aapko angrezi nahi samajh aati toh AI translation ka Sahara lein… this headline is entirely inaccurate … No where have I called Padmaavat or Padmaavati a coward- that’s not my critique at all. https://t.co/v8Xcy3M2dR
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
Swara Bhasker Padmaavat Controversy सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में स्वरा ने कहा, आज सुबह से सोशल मीडिया पर मेरा एक Video वायरल हो रहा है जो कल एक इवेंट में मैंने कहा था। मुझसे पूछा गया था कि संजय लीला भंसाली को मैंने एक ओपन लेटर पद्मावत के ऊपर लिखा था, वो मैंने क्यों लिखा था। जब मैं समझ रही थी, तो मैंने कुछ कहा था, जो अब हर तरह से गलत तरीके से अनुवाद हो रहा है। यह एक झूठ बनाकर फैलाया जा रहा है कि मैंने ये कहा कि जो रानी पद्मावती और बाकी महिलाओं ने जो जौहर किया था वो काम हैं।”
फिर उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके कमेंट्स उस मैसेज के बारे में थे जो उन्हें लगता था कि यह सीन रेप सर्वाइवर्स तक पहुंचा सकता है, न कि पद्मावती या कहानी में महिलाओं के खिलाफ कोई आरोप।
मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी । शर्मनाक है कि @ndtvindia और अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं ।
गाली देनी है तो दो- पर… pic.twitter.com/TR8sy5gRCr— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
उन्होंने कहा, “मैं साफ़ तौर पर कहना चाहती हूँ कि मैंने ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं या वो बाकी औरतें कायर थीं। मैंने जो कहा था, इंग्लिश मैंने कहा था, उसका अनुवाद मैं खुद करके बता देती हूँ, क्योंकि जब भाषा समझ नहीं आई तो पूछ लेना चाहिए या चेक कर लेना चाहिए। जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं वो दीजिए, लेकिन सही चीज़ पे दीजिए।”
अपनी ओरिजिनल बातों के पीछे की सोच को समझाते हुए, स्वरा ने पद्मावत का क्लाइमेक्स देखना याद किया और सोचा कि सेक्शुअल वायलेंस से बची एक महिला इस सीक्वेंस को कैसे देखेगी।
Swara Bhasker Padmaavat Controversy एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने कहा था, जब मैं क्लाइमेक्स देख रही थी, मुझे लगा, भगवान न करे अगर मैं एक रेप पीड़ित होती, मैं कायरता करती कि मैंने अपनी जान नहीं ली। यानी मैं ऐसा कायरता करती कि मैं बलात्कार के बाद ज़िंदा बच गई तो मैं कायर थी।”
स्वरा ने आगे सवाल किया कि क्या फिल्मों को एक महिला के सम्मान या शारीरिक पवित्रता को उसकी जान से ज़्यादा कीमती दिखाना चाहिए, खासकर ऐसे समाज में जहां रेप एक बड़ी चिंता बनी हुई है।
स्वरा ने कहा, “हमारा समाज एक ऐसा समाज है जहाँ रेप एक महामारी की तरह फैला हुआ है। हम एक फलते-फूलते रेप कल्चर के बीच में रहते हैं। क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जहाँ यह संदेश जा रहा है कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी ज़िंदगी से ज़्यादा मूल्यांकन है? क्या हमें जो रेप के सर्वाइवर हैं उनको यह संदेश देना चाहिए कि तुम्हारी जान ही चली जाती तो बेहतर था? कि तुम ज़िंदा बच गई तो ये बुरी बात है? क्या एक औरत की ज़िंदगी रेप के साथ खत्म हो जानी चाहिए? मेरा सवाल ये है।”
ये भी पढ़ें