BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Thalapathy Vijay Retired From Acting: थलापति विजय ने किया एक्टिंग से संन्यास का ऐलान, इस फिल्म में आखिरी बार आएंगे नजर

Thalapathy Vijay Retired From Acting: सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

Thalapathy Vijay Retired From Acting/Image Credit: Thalapathy Vijay Instagram

Thalapathy Vijay Retired From Acting/Image Credit: Thalapathy Vijay Instagram

karan nepali
Published: 29 Dec 2025 | 10:22 amModified: 29 Dec 2025 | 10:27 am
HIGHLIGHTS
  1. सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया है।
  2. उन्होंने 33 साल के फिल्मी सफर के बाद फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया।
  3. थलापति के इस फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।

Thalapathy Vijay Retired From Acting: नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अपने फैसलों से हर किसी को चौंकाते रहते हैं। उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान करके रख दिया है। वहीं इस बार थलापति विजय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे जानकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने 33 साल के फिल्मी सफर के बाद फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया। थलापति के इस फैसले ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।

'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में हैं विजय

Thalapathy Vijay Retired From Acting: अभिनेता विजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म अगले साल थिएटर्स में दस्तक देगी। इससे पहले 'जन नायकन' का ऑडियो लॉन्च इवेंट मलेशिया में होस्ट हुआ, जहां एक्टर भावुक नजर आए। इस दौरान विजय ने बताया कि 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि जनता के लिए खड़े होने के लिए उन्होंने सिनेमा छोड़ने का निर्णय किया है। फैंस ने उन्हें सब दिया, यहां तक कि एक 'कोट्टई' (किला या गढ़) भी।

थलापति किया संन्यास का ऐलान?

सुपरस्टार थलापति विजय ने आगे कहा कि, ''जब मैंने सिनेमा में कदम रखा था, तब मुझे लगा कि मैं रेत का छोटा सा घर बना रहा हूं। लेकिन आप सभी ने मेरे लिए एक महल खड़ा कर दिया। फैंस ने किला बनाने में मेरा साथ दिया। ऐसे में मैंने इन्हीं फैंस के लिए खड़ा होने का फैसला लिया है। जिन फैंस ने मेरे लिए त्याग किया, उनके लिए मैं सिनेमा छोड़ रहा हूं। मैं अगले 30 से 33 साल उनके लिए खड़ा रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि 33 साल के करियर में मिले प्यार और समर्थन को वो कभी नहीं भूल पाएंगे।''

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?

Thalapathy Vijay Retired From Acting: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन एच. विनोद ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, ममिता बैजू, नारायण जैसे कलाकार नजर आएंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: थलापति विजय ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के लिए काम करने के उद्देश्य से एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Thalapathy Vijay Announces Retirement From Acting

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm