The Kerala Story 2 Box Office Collection : कोर्ट का फैसला और करोड़ों की कमाई! ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन रचा इतिहास, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 को छोड़ा पीछे

निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने कानूनी विवादों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले दिन 75 लाख रुपये कमाने के बाद, शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल घरेलू कलेक्शन 5.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

The Kerala Story 2 Box Office Collection : कोर्ट का फैसला और करोड़ों की कमाई! ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन रचा इतिहास, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 को छोड़ा पीछे

The Kerala Story 2 Box Office Collection / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 1, 2026 / 07:35 pm IST
Published Date: March 1, 2026 7:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई और कानूनी विवादों का सामना किया।
  • पहले दिन 75 लाख, दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई।
  • कुल घरेलू कलेक्शन 5.4 करोड़ और वर्ल्डवाइड 6.4 करोड़ रुपये।

एंटरटेनमेंट डेस्क : The Kerala Story 2 Box Office Collection  निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ भारी कानूनी उथल-पुथल के बाद 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म अपनी पिछली कड़ी की विवादास्पद कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें कथित धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दों को दर्शाया गया है।The Kerala Story 2 Review,  लगभग 28-30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही दर्शकों का ध्यान खींचने में सफलता हासिल की है।

शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये की हुई कमाई

फिल्म की रिलीज का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने शुरुआत में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका के चलते इस पर 15 दिनों का बैन लगा दिया था। हालांकि, फिल्ममेकर्स की अपील पर तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने रिलीज के ही दिन विशेष सत्र आयोजित कर इस रोक को हटा दिया। Kerala High Court verdict on Kerala Story 2 फिल्म की कमाई की बात करें तो, जहाँ पहले दिन इसने मात्र 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसमें जबरदस्त उछाल देखा गया और फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

बॉर्डर , मर्दानी जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे

इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 5.4 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.4 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि कम रेटिंग (1 से 1.5 स्टार) मिलने के बावजूद, फिल्म ने शनिवार को 12.20% हिंदी दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की और ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ तथा ‘ओ रोमियो’ जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

उतर भारत में दर्शक दे रहे अच्छी प्रतिक्रिया

द केरल स्टोरी 2′ ने कानूनी बाधाओं और विरोध प्रदर्शनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर खुद को मजबूती से स्थापित किया है। हालांकि केरल के कुछ हिस्सों जैसे कोच्चि और कोझिकोड में दर्शकों की कमी और विरोध के कारण शोज रद्द करने पड़े, लेकिन उत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.