टीवी शो ‘तारक मेहता…’ की ‘बबिता जी’ का मिनी ड्रेस में कातिलाना डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी सोशल मीडिया में एक बार फिर चर्चा में हैं। इनकी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रही है। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया,

टीवी शो ‘तारक मेहता…’ की ‘बबिता जी’ का मिनी ड्रेस में कातिलाना डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

TV show 'Taarak Mehta...'

Modified Date: December 4, 2022 / 01:40 am IST
Published Date: December 4, 2022 1:40 am IST

नई दिल्ली, 08 जनवरी 2022। टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी सोशल मीडिया में एक बार फिर चर्चा में हैं। इनकी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रही है। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे देखकर फैन्स का तापमान बढ़ रहा है। मुनमुन दत्ता इस वीडियो में सनी लियोनी के लेटेस्ट गाने ‘पनघट’ पर थिरकती देखी जा सकती हैं।

read more: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, न कोई रोड शो न कोई रैली, नतीजों के बाद विजय जुलूस पर भी रोक.. आचार संहिता लागू
वीडियो में मुनमुन दत्ता सिल्वर शिमरी मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे इन्होंने हाई हील्स के साथ कैरी किया हुआ है। फैन्स और फॉलोअर्स मुनमुन दत्ता के डांस मूव्ज की ताफी तारीफ कर रहे हैं, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, अपने फैन्स और फॉलअर्स संग नई रील्स शेयर करती रहती हैं, कई बार इनके बोल्ड लुक्स फैन्स को घायल कर देते हैं।

read more: लोक सेवा आयोग में निकली 500 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे युवा ही कर सकेंगे आवेदन, देखिए पूरी डिटेल
वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा, “पनघट”। इसके साथ ही सनी लियोनी और कनिका कपूर को इन्होंने टैग किया है। साथ ही एक डांस करते हुए की इमोजी लगाई है, एक फैन ने इनके वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, “उफ्फ… बबीता जी मैं कन्ट्रोल नहीं कर पा रहा हूं”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

read more: Kirandul : लोन वर्राटू अभियान के तहत सफलता | इनामी Naxali मासा सोढ़ी ने किया Surrender
कुछ दिनों पहले मुनमुन दत्ता बतौर चैलेंजर ‘बिग बॉस 15’ में गई थीं। IANS को दिए इंटरव्यू में मुनमुन दत्ता ने बताया था कि आखिर उन्होंने क्यो शो में जाना चुना, मुनमुन ने कहा था कि मैं शो की बहुत बड़ी फैन हूं, मैं काफी एक्साइटेड थी जब मुझे इस शो में पार्टीसिपेट करने का मौका मिला तो। लंबे समय से मैं इस शो को देख रही थी। यह एक रियलिटी शो है, जिसे मैं टीवी पर देखती थी, जब इसका हिस्सा बनने की बात आई तो मैंने तुरंत हां कर दी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com