Sunday Bank Open or Close in India || Image- AI Generated File
Sunday Bank Open or Close: नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं को लेकर अगले सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार ने घोषणा की है कि 27 सितंबर 2026, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
वित्त मंत्रालय के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टी है। लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों, इसलिए 27 सितंबर को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है।
Sunday Bank Open or Close: भारतीय रिजर्व बैंक ने भी रविवार को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह संचालित रखने की मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इससे ग्राहकों की जरूरी बैंकिंग सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित नहीं होंगी।
वहीं, सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि ग्राहकों की सुविधा और जरूरी बैंकिंग सेवाओं को निर्बाध बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है।
Sunday Bank Open or Close: UFBU ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की अन्य मांगों में पेंशन में संशोधन और सुधार, सभी पेंशनरों के लिए समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प देना शामिल है। इससे पहले बैंक यूनियनों ने 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय हड़ताल की थी। प्रस्तावित हड़ताल 30 सितंबर को होने वाली बैंकों की छमाही क्लोजिंग के साथ भी पड़ रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। हड़ताल के दौरान संभावित परेशानी से बचने के लिए नकद निकासी, चेक, शाखा संबंधी काम और अन्य जरूरी लेन-देन समय से पूरा करने की सलाह दी गई है।
The Finance Ministry has announced that all public sector banks and Regional Rural Banks will remain open tomorrow (Sunday) for the convenience of customers.@FinMinIndia said that this step has been taken in view of the proposed three-day nationwide bank strike called by the… pic.twitter.com/RxdJ7CPWFM
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 26, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित