(Toxic First Song Release/ Image Credit: thenameisyash instagram)
नई दिल्ली: Toxic First Song Release: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस में लंबे समय तक जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स लगातार नए अपडेट साझा कर रहे हैं। अब फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
‘तबाही’ गाने में यश और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइल ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इससे पहले इस गाने का पोस्टर सामने आने के बाद भी काफी चर्चा हुई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के कारण इसे उस समय जारी नहीं किया गया। अब आखिरकार गाना रिलीज होने के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गाने की जानकारी साझा करते हुए एक खास संदेश भी लिखा। जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी।
गाने में यश और कियारा के अलावा साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा की भी छोटी-सी झलक दिखाई गई है। उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म में वह एक अहम और दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने उनके रोल को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट तय हो चुकी है। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Out beyond ideas of wrongdoing and rightdoing, There is a field. I’ll meet you there.
– Rumi #Tabaahi Out now…
Kannada – https://t.co/phfIaGrcbk
Hindi – https://t.co/FnvrAhVWCa
Telugu – https://t.co/F5ozc3ahob
Tamil -… pic.twitter.com/GhJ9ewS09s— Yash (@TheNameIsYash) July 8, 2026