Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding / Image Source : SCREENGRAB / ANI
एंटरटेनमेंट डेस्क : Rashmika Vijay Marriage Video, साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार को हुई गुपचुप शादी के बाद आज शुक्रवार को यह जोड़ी पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आई। पपराज़ी के कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में रश्मिका लाल रंग के पारंपरिक आउटफिट में नई दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय देवरकोंडा भी व्हाइट आउटफिट में सबका हाथ जोड़कर धन्यवाद करते नजर आए।
विजय और रश्मिका ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की, जो मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गई। Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी नजर आ रही है, वहीं दोनों की तस्वीर पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
शादी की तस्वीर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा, जिसने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। विजय ने साझा किया कि रश्मिका के बिना उन्हें अधूरापन महसूस होता था और उनकी मौजूदगी ही उनके दिन को सुकून और शांति से भर देती है। उन्होंने लिखा, “मैंने 26 मार्च को अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।” दोनों की शादी सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
#WATCH | Newlyweds Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna arrive at Udaipur airport, greet their fans pic.twitter.com/ZRJAFVUrYz
— ANI (@ANI) February 27, 2026