Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding : शादी के बाद पहली बार इस अंदाज़ में नज़र आएं Mr & Mrs देवेरकोंडा, वीडियो देख फैंस बोले- ‘जोड़ी हो तो ऐसी’

साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। गुरुवार को पारंपरिक साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से विवाह के बाद दोनों पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding : शादी के बाद पहली बार इस अंदाज़ में नज़र आएं Mr & Mrs देवेरकोंडा, वीडियो देख फैंस बोले- ‘जोड़ी हो तो ऐसी’

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding / Image Source : SCREENGRAB / ANI

Modified Date: February 27, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: February 27, 2026 5:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने निजी समारोह में सात फेरे लिए।
  • शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार साथ नजर आई जोड़ी।
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की गई शादी की तस्वीरें मिनटों में वायरल।

एंटरटेनमेंट डेस्कRashmika Vijay Marriage Video, साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार को हुई गुपचुप शादी के बाद आज शुक्रवार को यह जोड़ी पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आई। पपराज़ी के कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में रश्मिका लाल रंग के पारंपरिक आउटफिट में नई दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय देवरकोंडा भी व्हाइट आउटफिट में सबका हाथ जोड़कर धन्यवाद करते नजर आए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर


विजय और रश्मिका ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की, जो मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गई। Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी नजर आ रही है, वहीं दोनों की तस्वीर पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया


शादी की तस्वीर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा, जिसने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। विजय ने साझा किया कि रश्मिका के बिना उन्हें अधूरापन महसूस होता था और उनकी मौजूदगी ही उनके दिन को सुकून और शांति से भर देती है। उन्होंने लिखा, “मैंने 26 मार्च को अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।” दोनों की शादी सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.