Virat Anushka With IPL Trophy: विराट की जीत पर अनुष्का का प्यार भरा जश्न! किस करते हुए फोटो हुई वायरल, तस्वीर देखकर फैंस बोले- ‘ये तो खास मोमेंट है!’

Virat Anushka With IPL Trophy: अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह विराट कोहली के माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं विराट हाथ में IPL ट्रॉफी लिए दिख रहे हैं। यह फोटो जीत के जश्न और कपल के खास पल को दर्शा रही है।

Virat Anushka With IPL Trophy: विराट की जीत पर अनुष्का का प्यार भरा जश्न! किस करते हुए फोटो हुई वायरल, तस्वीर देखकर फैंस बोले- ‘ये तो खास मोमेंट है!’

(Virat Anushka With IPL Trophy/ Image Credit: anushkasharma instagram)

Modified Date: June 1, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: June 1, 2026 5:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RCB ने IPL 2026 का खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
  • फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।
  • विराट कोहली ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते नजर आए।

Virat Anushka With IPL Trophy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद पूरे क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल बन गया है और सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी है।

ट्रॉफी के साथ विराट कोहली का जश्न

टीम के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli आईपीएल ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने आरसीबी की जर्सी पहन रखी थी और हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लिए हुए थे। इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस और टीम दोनों ही बेहद उत्साहित नजर आए।

अनुष्का शर्मा की खास पोस्ट

इस खास मौके पर Anushka Sharma ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में अनुष्का विराट के माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। जबकि विराट कोहली ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने इस पोस्ट के साथ हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की। जिससे उनकी खुशी साफ झलक रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैंस ने कमेंट्स में कपल पर प्यार लुटाया और हार्ट इमोजी भेजे। मैच के दौरान और बाद में भी दोनों के कई वीडियो सामने आए, जिनमें विराट को अनुष्का का ख्याल रखते देखा गया। दोनों की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया और उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।