BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कांग्रेस और सपा लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती हैं : राजभर

कांग्रेस और सपा लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती हैं : राजभर

कांग्रेस और सपा लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती हैं : राजभर
Bhasha
Published: 07 Sept 2025 | 7:04 pmModified: 07 Sept 2025 | 7:04 pm

एटा, सात सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती रही हैं।

राजभर ने यहां हंसपुर जरानी में महाराजा लक्खी शाह बंजारा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 'बंजारा समाज” की रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

राजभर ने कहा, “आजादी के बाद कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को हरवाया था। तब भी कांग्रेस ने वोट चोरी किया और आज भी वही काम कर रही है।”

हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्रों को गुंडा कहे जाने वाले बयान पर भी राजभर ने सफाई दी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया और साथ ही दावा किया कि यह विपक्ष की साजिश है, जो सपा और कांग्रेस मिलकर फैला रही हैं।

उन्होंने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है, देश में कानून का राज है और जिसने भी कानून तोड़ा है वह जेल गए हैं।”

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूजा पाल ने जो कहा वह बिल्कुल सही कहा और आरोप लगाया कि सपा हमेशा से महिला, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी पार्टी रही है।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कांग्रेस और सपा लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती हैं : राजभर

People also search for:RajbharupUp Rajbhar
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm