कासगंज में भाजपा सांसद की बहन से उत्पीड़न के आरोप में ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कासगंज में भाजपा सांसद की बहन से उत्पीड़न के आरोप में ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
एटा (उप्र), सात सितंबर (भाषा) पड़ोसी कासगंज जिले की सहावर थाना पुलिस ने फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मुकेश राजपूत की बहन से उत्पीड़न की शिकायत पर रविवार को उनके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार अपनी शिकायत में सांसद की बहन रीना सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर लक्ष्मण सिंह, देवर राजेश और गिरीश ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। उनका दावा है कि रविवार दोपहर जब वह बाथरूम में नहा रही थीं, तो उनके देवर गिरीश और ससुर लक्ष्मण सिंह ने खिड़की से उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।
रीना सिंह का दावा है कि उनके ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाली और उन्हें धमकाते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हें गोली मार दूंगा।’’ उनके ससुर ने कथित तौर पर उन्हें डंडे से भी मारा।
सांसद की बहन ने आरोप लगाया कि उनके देवर राजेश ने उन पर धारदार चाकू से हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई, जबकि गिरीश ने भी उन पर लोहे की रॉड से हमला किया।
पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में रीना सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
सहावर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह, राजेश और गिरीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
भाषा सं आनन्द सुरभि
सुरभि
लेखक के बारे में
Web Title: कासगंज में भाजपा सांसद की बहन से उत्पीड़न के आरोप में ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ETAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm