उत्तर प्रदेश: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या की
उत्तर प्रदेश: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या की
एटा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक सकीट क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में सुबह लोगों ने दोनों के शव आम के पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
गांव के प्रधान वागीश कुमार के अनुसार, वीरपाल (33) और नीतू (22) बचपन से एक-दूसरे के करीब थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण उनके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वीरपाल लोधी समाज से था, जबकि नीतू अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से थी।
वीरपाल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे, जबकि नीतू की शादी महज 12 दिन पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक नीतू शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई थी। दो दिन पहले वह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी, लेकिन इसके बाद कब वह वीरपाल से मिली, यह किसी को पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर ग्रामीणों को दोनों के शव आम के पेड़ से लटके मिले।
ग्रामीणों के अनुसार, वीरपाल शादी के बाद भी नीतू से मिलता रहता था, जिसे लेकर दोनों के परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था।
सकीट थाने के इंस्पेक्टर चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि दोनों के शव गांव से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट एवं परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
भाषा सं जफर आशीष
आशीष
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या की
ETAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm