BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के लिए मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उप्र: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के लिए मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उप्र: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के लिए मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bhasha
Published: 27 Aug 2025 | 9:33 pmModified: 27 Aug 2025 | 9:33 pm

एटा, 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक कर्मचारी पर एक महिला सहकर्मी से कथित तौर पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के लिए मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत महिला ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) कार्यालय में तैनात विजय लोधी नाम का व्यक्ति कई महीनों से उसका हाथ पकड़ने और छेड़छाड़ की कोशिश करता था।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी उसे नौकरी से निकलवाने या झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर विजय लोधी के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं लोधी ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया कि महिला अक्सर ड्यूटी पर देर से पहुंचती थी और रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर हुए विवाद के कारण उसने झूठे आरोप लगाए हैं।

इस बारे में बयान के लिये मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेश चंद्रा से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के लिए मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

People also search for:UP Medical College Molestation
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm