एटा में दूसरी शादी की तैयारी में जुटे पति के खिलाफ पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
एटा में दूसरी शादी की तैयारी में जुटे पति के खिलाफ पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
एटा (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के मुईद्दीनपुर उर्फ बुढ़र्रा गांव में एक व्यक्ति की पत्नी और बेटियों- बहुओं ने पुलिस से शिकायत की है कि भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद वह कथित तौर पर दोबारा शादी करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक, जैथरा थाना क्षेत्र के मुइदीनपुर गांव निवासी प्रेम राज उर्फ पप्पू (52) नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर दोबारा शादी करने की इच्छा जताने के बाद अपने परिवार से बातचीत बंद कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी स्नेह लता ने जैथरा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से हस्तक्षेप करके पति को शादी करने से रोकने का अनुरोध किया है।
जैथरा थाना प्रभारी (एसएचओ) रितेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और परिवार के बीच सुलह-समझोता कराने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द नरेश संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: एटा में दूसरी शादी की तैयारी में जुटे पति के खिलाफ पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
ETAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm