एक्सप्रेस से लड़की को किया किडनैप.. 5 घंटे तक लोगों ने किया गैंगरेप, फिर बेहोश कर कर दिया ये बड़ा कांड
Gang Rape with Girl : एक युवती को कथित तौर पर अगवा कर उसे पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इटावा। Gang Rape with Girl : कोटा-इटावा एक्सप्रेस में सवार तीन युवकों ने 22 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर अगवा कर उसे पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के पिता की ओर से रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह वारदात 12 अक्टूबर को हुई, जब युवती मध्य प्रदेश के भिंड में अपने मामा के घर से लौट रही थी।
बेहोश कर किया गैंग रेप
Gang Rape with Girl : शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक (इटावा ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवती मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के इटावा आने के लिए कोटा-इटावा एक्सप्रेस में सवार हुई थी।
सिंह के अनुसार, ट्रेन में एक अज्ञात युवक युवती का वीडियो बनाने लगा, जिसका उसने विरोध किया और अपना डिब्बा बदल लिया। उन्होंने बताया कि युवक संदिग्ध लग रहा था, इसलिए युवती ने उसकी फोटो खींच ली। सिंह ने शिकायत के हवाले से बताया कि युवती के डिब्बा बदलने पर वह युवक भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और उसे बेहोश कर उसका अपहरण कर लिया। शिकायत के मुताबिक, जब लड़की को होश आया तो उसने खुद को तीन युवकों से घिरा पाया, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और उसे पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा।
बेहोशी की हालत में फेंका
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने युवती का मोबाइल फोन बंद कर दिया और बाद में उसे बेहोशी की हालत में उज्जैनी गांव के पास एक राजमार्ग पर फेंक दिया। सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने युवती की बात उसके परिवार से करवाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर बकेवर पुलिस थाने में एक शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले को आगे की जांच एवं कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: A girl was kidnapped from an express train. People gang-raped her for 5 hours
ETAWAH
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm