Inspector Arrested: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा! एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे
Inspector Arrested: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा! एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे |

Etawah Inspector Arrested | Source : IBC24
- दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
- एक मुकदमे से आरोपी का नाम हटाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
- एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इटावा। Etawah Inspector Arrested: उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने यहां एक दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी कपिल भारती को एक मुकदमे से आरोपी का नाम हटाने के लिये 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीओ टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि सहसों थाना क्षेत्र के चंद्रहासपुरा ग्राम निवासी अंकित कुमार एवं उसके भाई पवन कुमार का थाना क्षेत्र के गढीमंगद गांव निवासी हनुमंत सिंह से 28 फरवरी को झगड़ा हो गया था। पुलिस ने अंकित और पवन के खिलाफ हनुमंत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अंकित के घर पर दबिश भी दी थी और पवन ने मामले को सुलझाने के लिए भारती से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि भारती ने पवन से 50,000 रुपये की मांग की जिसके बाद पवन ने एसीओ से शिकायत की और एसीओ टीम ने जाल बिछाकर दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
▶️इटावा :- पचास हजार रुपए की रिश्वत के मामले में दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया
▶️हनुमंतपुरा चौकी इंचार्ज कपिल भारती ने एक मुकदमे से सिपाई का नाम निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत
▶️पीड़ित कांस्टेबल पवन हरदोई में तैनात
▶️थाना सहसो क्षेत्र के हनुमंतपुरा चौकी का मामला… pic.twitter.com/HV1YC2RM2K— IBC24 News (@IBC24News) March 11, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इटावा में पुलिस चौकी प्रभारी कपिल भारती को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Inspector caught taking a bribe of 50 thousand rupees! Anti-corruption team arrested him
ETAWAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm