BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

इटावा में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

इटावा में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

इटावा में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
Bhasha
Published: 31 Aug 2026 | 11:15 amModified: 31 Aug 2026 | 11:15 am

इटावा (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला जलाल गांव में कथित तौर पर बिजली की केबल बदलने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि गांव निवासी चरण सिंह (55) ट्रांसफार्मर से खराब केबल हटाकर नयी केबल लगा रहा था तभी पड़ोसी सोनकली से उसका झगड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि झगड़ा बढ़ने पर सोनकली के नाती राजा ने तमंचे से चरण सिंह पर गोली चला दी जिससे चरण सिंह घायल हो गया।

मिश्रा ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर चरण सिंह का भाई कायम सिंह मौके पर पहुंचा और उसका भतीजा बंटू पिकअप वाहन लेकर आया जिसके बाद चरण सिंह को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन में बैठाया गया, लेकिन तभी आरोपी राजा मोटरसाइकिल से आया और उसने पिकअप वाहन पर कई गोलियां चला दीं।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी से घबराकर परिजन चरण सिंह को पिकअप वाहन में छोड़कर भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान घायल चरण सिंह वाहन में ही पड़ा रहा और उसका खून बहता रहा। उन्होंने बताया कि आरोपी के भागने के बाद परिजन उसे सरसई नावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

मिश्रा ने कहा, ‘‘प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सैफई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

उसने बताया कि आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: इटावा में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm