Etawah Yadav Kathavachak News: ‘कथा कहने का अधिकार सिर्फ..’ यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर ये क्या कह गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Etawah Yadav Kathavachak News: यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

Etawah Yadav Kathavachak News/Image Credit: IBC24 Customized
- यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
- कथा कहने का अधिकार सिर्फ ब्राह्मण को है - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
- अपनी जाति छिपाकर कथा कहना गलत - अविमुक्तेश्वरानंद अविमुक्तेश्वरानंद
Etawah Yadav Kathavachak News: उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार ने यूपी का माहौल गर्म कर दिया है। वहीं, इस मामले पर अब ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने का बयान सामने आया है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि, कथा कहने का अधिकार सिर्फ ब्राह्मण को है। उनका कहना है कि, शास्त्रों के अनुसार सभी जातियों को कथा सुनाने के लिए ब्राह्मण ही उपयुक्त हैं।
Read More: Haidari Dal 25: मदरसे में नाबालिग से कुकृत्य..! इंस्टाग्राम पर ‘हैदरी दल 25’ नाम की आईडी, बनाए 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो, फिर..
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, अपनी जाति छिपाकर कथा कहना गलत है। अगर कोई ब्राह्मणों के बीच जाकर ब्राह्मण बनकर कथा कहेगा, तो यह धोखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मामला धोखाधड़ी का है, तो पुलिस में 419-420 के तहत मामला दर्ज कराया जाना चाहिए था।
Read More: Aaj ka Mausam: प्रदेश में आज भी बेईमान होगा मौसम.. इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
दरअसल, इटावा में कथावाचक मुकुटमणि और संत कुमार यादव को कथित रूप से ब्राह्मण बनकर कथा सुनाने के कारण गांव वालों ने बेहद अपमानित किया। उनके साथ मारपीट की गई, सिर मुंडवाया गया। इतना ही नहीं अपमानित करते हुए सार्वजनिक रूप से उनकी नाक को जमीन में रगड़वाई गई, वो भी इसलिए कि वे यादव होकर कथा कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसके बाद मामला गरमाने लगा।
Read More: Korba Crime News: कोरबा में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, परिचित ने सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पीड़ित कथावाचकों को सम्मानित किए जाने पर शंकराचार्य ने कहा कि, जाति के नाम पर अपराध को नहीं छुपाया जा सकता। कावड़ यात्रा मार्ग पर पकाया भोजन न खाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि, कच्ची चीजें किसी भी जाति से खरीदी जा सकती हैं, पर पकाया हुआ खाना शुद्धता के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है।
▶️इटावा: यादव समाज के कथावाचक से मारपीट, सिर मुंडवाया और नाक रगड़वाई, ब्राह्मण समाज के लोगों पर आरोप#BreakingNews #LatestNews #Trending #ViralVideo #Etawah #UttarPradesh @etawahpolice pic.twitter.com/qzTVdeLnZi
— IBC24 News (@IBC24News) June 23, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इटावा में एक कथावाचक, जो यादव समुदाय से हैं, के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ। आरोप है कि, जाति छिपाकर कथा कराने पर गांव के लोगों ने उनका सिर मुडवाया, नाक रगड़वाई और मारपीट की।
Web Title: Shankaracharya Avimukteshwarananda's big statement on misbehavior with Yadav Kathavachak
ETAWAH
और भी पढ़ें ›कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pm