BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Etawah News: SSP की मां की तबीयत हुई खराब, तो अस्पताल से डॉक्टर को ही उठा ले गया थानेदार

Etawah News: घटना के बारे में पीड़ित चिकित्सा डा. राहुल बाबू ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे उनको तथा फार्मासिस्ट को सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अपने …

Etawah News

Etawah News

Dr.Anil Shukla
Published: 18 Sept 2025 | 11:04 pmModified: 18 Sept 2025 | 11:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. डॉक्टर ने ड्यूटी छोड़कर जाने से मना किया तो जबरन ले गए
  2. पुलिस द्वारा गाली गलौज एवं धक्का मुक्की भी की गई
  3. एसएसपी ने बुलवाया था निजी डॉक्टर 

इटावा: Etawah News, उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एसएसपी की मां की तबीयत खराब हुई तो थानेदार अस्पताल से डॉक्टर को ही उठा ले गया। वहीं इस घटना से गुस्साए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी है। सीएमओ के आश्वासन के बाद जाकर फिर सेवा बहाल हुई।

घटना के बारे में पीड़ित चिकित्सा डा. राहुल बाबू ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे उनको तथा फार्मासिस्ट को सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अपने तीन-चार पुलिस कर्मियों सहित आकर उठा ले गए। पुलिस द्वारा गाली गलौज एवं धक्का मुक्की भी की गई। बाद में एसएससी से बात करने के बाद पता चला कि उनकी मां को देखने के लिए प्राइवेट चिकित्सक पहुंच गए हैं, तो पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ित डॉक्टर को चौराहे पर ही छोड़ दिया गया।

read more: नबी का तूफानी अर्धशतक, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 170 रन का लक्ष्य दिया

एसएसपी ने बुलवाया था निजी डॉक्टर

एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने निजी डॉक्टर बुलवाया था। पुलिसकर्मी बिना आदेश के जिला अस्पताल क्यों गए, इसकी जांच सीओ सिटी अभय नारायण राय से कराई जा रही है। दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डॉक्टरों व सीएमएस का कहना है कि उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर आगे निर्णय किया जाएगा।

डॉक्टर ने ड्यूटी छोड़कर जाने से मना किया तो जबरन ले गए

बाबा भीमराव आंबेडकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार रात डॉ. राहुल बाबू राजपूत की तैनाती थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे सिविल लाइंस थाने से पुलिसकर्मी आए और एसएसपी के यहां चलने को कहा। डॉ. राहुल बाबू ने ड्यूटी छोड़कर जाने से मना कर दिया और महिला स्टाफ को भेजने की बात कही।

read more:  चाबहार बंदरगाह के संचालन से जुड़े लोगों पर 29 सितंबर से लगेगा प्रतिबंधः अमेरिका

आरोप है कि इस पर पुलिस कर्मी उन्हें जबरन ले गए। रास्ते में एसएसपी चौराहे पर उन्हें गाड़ी से उतार दिया। फार्मासिस्ट शरद यादव ने भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह पीएमएस, डिप्लोमा फार्मासिस्ट और राज्य कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने ओपीडी सेवा ठप करने के साथ ही दवा वितरण कक्ष व चिकित्सा कक्ष में ताला डलवा दिया। उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: When the SSP's mother fell ill, the police officer took the doctor away from the hospital

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm