#IBC24Jansamwad: महिला शिक्षा में क्यों पिछड़ा है सरगुजा? भाजपा और कांग्रेस की नेत्रियों में जमकर हुई नोंकझोंक

Ads

#IBC24Jansamwad अंबिकापुर में आयोजित IBC24Jansamwad के कार्यक्रम में महिलाओं ने दमदारी से रखी अपनी बात, जमकर हुई नोंकझोंक

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 04:27 PM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 04:27 PM IST

#IBC24Jansamwad

#IBC24Jansamwad: सरगुजा। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 के भी के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। लगातार जनसंवाद के माध्यम से IBC24 नेता और जनता के बीच रूबरू हो रहे हैं।

#IBC24Jansamwad: इसी बीच एक बार फिर IBC24 का छत्तीसगढ़ के सरगुजा में जनसंवाद का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं से IBC24 जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल कर रहा है और अपनी सामाजिक प्रतिबद्वता को निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को आप तक पहुंचा रहा है।

#IBC24Jansamwad: आज के पांचवे सेशन में आधी आबादी, पूरी आजादी विषय पर चर्चा की गई। इस सेशन सरगुजा से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी, मनेंद्रगढ़ से नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैंकरा और अल्प संख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री नाज़िया खान ने सवालों के जबाव दिए। इस दौरान महिला शिक्षा में क्यों पिछड़ा है सरगुजा? को लेकर भाजपा और कांग्रेस की नेत्रियों में जमकर नोंकझोंक हुई।

दिग्गज नेताओं ने जनता से जुड़े सवालों का क्या जवाब दिया देखें लाइव वीडियो…


IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें