WPL Auction 2023 : ऑक्शन में भारतीय प्लेयर्स पर बरसा पैसा, सबसे महंगी खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना, विदेशी खिलाड़ी भी मालामाल

Ads

WPL Auction 2023 : महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार (13 फरवरी) को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया। मुंबई में हुई नीलामी

  •  
  • Publish Date - February 13, 2023 / 09:50 PM IST,
    Updated On - February 13, 2023 / 09:50 PM IST

WPL Auction 2023

मुंबई : WPL Auction 2023 : महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार (13 फरवरी) को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया। मुंबई में हुई नीलामी में करीब 450 खिलाड़ियों की बोली लगी। टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर सबसे बड़ी बोली लगी है, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी में कुल 86 खिलाड़ी सोल्ड हुए, जिनमें 30 विदेशी खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें :  Women Premier League Auction LIVE Updates : खत्म हुआ ऑक्शन, स्मृति-शेफाली समेत इन खिलाडियों को मिले करोड़ों, विदेशी खिलाड़ी भी हुई मालामाल 

WPL Auction 2023 : टीमों द्वारा कुल मिलाकर 59.50 करोड़ खर्च किए गए। आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने 18-18 खिलाड़ी खरीदे, जबकि मुंबई और गुजरात टाइटंस ने 17-17 खिलाड़ियों को शामिल किया। यूपी वॉरियर्स ने 16 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं।

यह भी पढ़ें : Women Premier League Auction LIVE Updates :नीलामी का पहला राउंड समाप्त, 27 खिलाड़ियों पर लगी बोली, कुस्च देर बाद शुरू होगा दुसरा राउंड 

ये रहीं टॉप प्लेयर्स

WPL Auction 2023 : 3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)- GG
3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत)- UPW
2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)- DC
2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)- GG
1.9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) – MI
1.9 करोड़- ऋचा घोष (भारत)- RCB
1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)- UPW

यह भी पढ़ें : Women Premier League Auction : ऑक्शन में भारतीय प्लेयर्स पर बरसा पैसा, स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ तो हरमनप्रीत कौर को मिले 1.80 करोड़

नीलामी में छाईं ये प्लेयर्स

WPL Auction 2023 : नीलामी में स्मृति मंधाना पर सबसे ज्यादा रुपये खर्च किए गए। उन्हें आरसीबी ने 3.4 करोड़ में खरीदा. एश्ले गार्डनर और नैट साइवर ब्रंट को 3.2 करोड़ रुपये मिले। दोनों संयुक्त रूप से सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दीप्ति शर्मा दूसरी सबसे महंगी भारती प्लेयर रहीं जिन्हें 2.6 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा।

यह भी पढ़ें : WPL Auction 2023 LIVE : मालामाल हुई स्मृति मंधाना, किस क्रिकेटर पर बरसा कितना पैसा जानें यहां 

आखिरी मेें इन खिलाड़ियों पर बरसा पैसा

• मेगन स्कट- 40 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (ऑस्ट्रेलिया)
• शबनम एमडी- 10 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• सोनम यादव- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• जे. कालिता- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• नीलम बिष्ट- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• सहाना पवार- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)

यह भी पढ़ें : Women Premier League Auction LIVE Updates: ऑक्शन में भारतीय प्लेयर्स पर बरसा पैसा, स्मृति के बाद शेफाली, ऋचा और यास्तिका भी हुई मालामाल 

इन खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा

WPL Auction 2023 : • हेली मैथ्यूज- 40 लाख, मुंबई इंडियंस (वेस्टइंडीज)
• तानिया भाटिया- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• हीदर नाइट- 40 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (इंग्लैंड)
• सुषमा वर्मा- 60 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• पूनम यादव- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• हर्ले गाला- 10 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• जेस जोनासेन- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)
• स्नेहा दीप्ति- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• अरुंधती रेड्डी- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• डी. नीकेर्क- 30 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साउथ अफ्रीका)
• क्लो ट्रॉइऑन- 30 लाख, मुंबई इंडियंस (साउथ अफ्रीका)
• सिमरन शेख- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)
• प्रीति बोस- 30 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• अपर्णा मंडल- 10 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• अश्विनी कुमारी- 35 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• हुमैरा काजी- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• पूनम खेमनार- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• कोमल झंडद- 25 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• परुणिका सिसोदिया- 10 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• प्रियंका बाला- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें