LIVE NOW
Women Premier League Auction LIVE Updates : खत्म हुआ ऑक्शन, स्मृति-शेफाली समेत इन खिलाडियों को मिले करोड़ों, विदेशी खिलाड़ी भी हुई मालामाल

Ads

Women Premier League Auction LIVE Updates: मुंबई में हुई नीलामी में करीब 450 खिलाड़ियों की बोली लगी। टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति

  •  
  • Publish Date - February 13, 2023 / 03:12 PM IST,
    Updated On - February 6, 2025 / 09:35 PM IST
The liveblog has ended.

मुंबई : Women Premier League Auction LIVE Updates: महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार (13 फरवरी) को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया। मुंबई में हुई नीलामी में करीब 450 खिलाड़ियों की बोली लगी। टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर सबसे बड़ी बोली लगी है, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी में कुल 86 खिलाड़ी सोल्ड हुए, जिनमें 30 विदेशी खिलाड़ी हैं।

टीमों द्वारा कुल मिलाकर 59.50 करोड़ खर्च किए गए। आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने 18-18 खिलाड़ी खरीदे, जबकि मुंबई और गुजरात टाइटंस ने 17-17 खिलाड़ियों को शामिल किया। यूपी वॉरियर्स ने 16 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं।

ये रहीं टॉप प्लेयर्स

3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)- GG
3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत)- UPW
2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)- DC
2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)- GG
1.9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) – MI
1.9 करोड़- ऋचा घोष (भारत)- RCB
1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)- UPW

नीलामी में छाईं ये प्लेयर्स

Women Premier League Auction LIVE Updates: नीलामी में स्मृति मंधाना पर सबसे ज्यादा रुपये खर्च किए गए। उन्हें आरसीबी ने 3.4 करोड़ में खरीदा. एश्ले गार्डनर और नैट साइवर ब्रंट को 3.2 करोड़ रुपये मिले। दोनों संयुक्त रूप से सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दीप्ति शर्मा दूसरी सबसे महंगी भारती प्लेयर रहीं जिन्हें 2.6 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा।

आखिरी मेें इन खिलाड़ियों पर बरसा पैसा

• मेगन स्कट- 40 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (ऑस्ट्रेलिया)
• शबनम एमडी- 10 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• सोनम यादव- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• जे. कालिता- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• नीलम बिष्ट- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• सहाना पवार- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)

इन खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा

• हेली मैथ्यूज- 40 लाख, मुंबई इंडियंस (वेस्टइंडीज)
• तानिया भाटिया- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• हीदर नाइट- 40 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (इंग्लैंड)
• सुषमा वर्मा- 60 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• पूनम यादव- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• हर्ले गाला- 10 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• जेस जोनासेन- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)
• स्नेहा दीप्ति- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• अरुंधती रेड्डी- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• डी. नीकेर्क- 30 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साउथ अफ्रीका)
• क्लो ट्रॉइऑन- 30 लाख, मुंबई इंडियंस (साउथ अफ्रीका)
• सिमरन शेख- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)
• प्रीति बोस- 30 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• अपर्णा मंडल- 10 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• अश्विनी कुमारी- 35 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• हुमैरा काजी- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• पूनम खेमनार- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• कोमल झंडद- 25 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• परुणिका सिसोदिया- 10 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• प्रियंका बाला- 20 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)

 

 

 

मुंबई : Women Premier League Auction LIVE Updates: त्वरित नीलामी का पहला राउंड समाप्त हो गया है। इस राउंड में 27 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। कुछ देर के बाद त्वरित नीलामी का दूसरा राउंड शुरू होगा। पहले राउंड में देविका वैद्य सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली प्लेयर रहीं। देविका को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

मुंबई : Women Premier League Auction LIVE Updates: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कुछ देर के ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो गया है। अभी तक कुल 36 खिलाड़ियों को खरीदा गया है, जिनपर 46 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुआ है। इनमें से 15 विदेशी खिलाड़ी हैं और स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ के साथ ही सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हैं।

देेविका वैद्य के लिए हुई वॉर बिडिंग

Women Premier League Auction LIVE Updates:  भारतीय ऑलराउंडर देविका वैद्य के लिए जमकर वॉर बिडिंग हुई है। देविका को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये अदा किए हैं. देविका को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी काफी जोर लगाया।

मानसी जोशी गुजरात जायंट्स मेें

Women Premier League Auction LIVE Updates:  तेज गेंदबाजों मानसी जोशी (भारत) और इस्सी वॉन्ग (इंग्लैंड) पर पैसों की बरसात हुई है। मानसी को गुजरात जायंट्स और इस्सी वॉन्ग को मुंबई इंडियंस ने 30-30 लाख रुपये की कीमत अदा करके अपनी टीम में शामिल किया।

अब तक टॉप पर ये खिलाड़ी

3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) –  GG
3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत) – UPW
2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – DC
2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – GG
1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – UPW

1.5 करोड़  – यास्तिका भाटिया  (भारत) MI
1.9 करोड़ – ऋचा घोष (भारत) RCB

नई दिल्ली : Women Premier League Auction LIVE Updates: महिला क्रिकेट में आज एक इतिहास रचा जा रहा है। बीसीसीआई द्वारा पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पहला ऑक्शन आज मुंबई में हो रहा है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, 200 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय हैं। जबकि बाहरी टीमों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं।

महिला प्रीमियर लीग-2023 का ऑक्शन

Women Premier League Auction LIVE Updates:  • स्मृति मंधाना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 3.40 करोड़ (भारत)
• एश्ले गार्नर- गुजरात जायंट्स, 3.20 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
• सोफी एलेस्टोन- यूपी वॉरियर्स, 1.80 करोड़ (इंग्लैंड)
• हरमनप्रीत कौर- मुंबई इंडियंस, 1.80 करोड़ (भारत)
• एलिसा पेरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1.70 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
• सोफी डिवाइन- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 50 लाख (न्यूजीलैंड)

The liveblog has ended.