विद्युतकर्मी की गाड़ी का हुआ चालान तो काट दी थाने की लाइट, अंधेरे में माथा पकड़कर बैठे रहे पुलिसकर्मी, जानें क्या हुआ फिर..
विद्युत कर्मी ने पुलिस द्वारा चालान काटने से नाराज होकर थाने की बिजली सप्लाई कटवा दी!The electrician cut the power of the police station

मोहम्मद मोईन/फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक विद्युत कर्मी ने पुलिस द्वारा चालान काटने से नाराज होकर थाने की बिजली सप्लाई कटवा दी। जिससे थाना परिसर लगभग 2 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के डंडीवा गांव निवासी जयप्रकाश, जो पावर हाउस में संविदा पर सब स्टेशन ऑपरेटर (SSO) के पद पर तैनात हैं। खाना खाने के लिए अपने घर जा रहे थे। लौटते समय पुलिस ने गाजीपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान उन्हें रोका और हेलमेट न पहनने पर उनका चालान कर दिया। चालान से नाराज जयप्रकाश ने थाने का बकाया बिजली बिल पता लगवाया और लाइनमैन को बुलाकर थाने की बिजली सप्लाई कटवा दी।
अचानक बिजली कटने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास बिजली होने के कारण पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि यह विद्युत कर्मी की नाराजगी का नतीजा है, मामले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को मिली, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर थाने की बिजली सप्लाई दोबारा जुड़वाई। इस दौरान थाने में अंधेरे के कारण पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: When the electrician's vehicle was challaned, the lights of the police station were cut off, the policemen had to sit in the dark for hours
FATEHPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm