BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Naxalite Surrender in Chhattisgarh: आठ लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी जानसी ने किया सरेंडर.. झारखण्ड में एक करोड़ का माओवादी ढेर

पिछले दो सालो से छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में नक्सलियों पर पुलिस और सुरक्षबलों का दबाव बढ़ा है। आंकड़े बताते हैं कि 2004 से 2014 के बीच नक्सली घटनाओं के …

Naxalite Surrender in Chhattisgarh

Naxalite Surrender in Chhattisgarh

satya prakash
Published: 15 Sept 2025 | 1:41 pmModified: 15 Sept 2025 | 2:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. जानसी का आत्मसमर्पण, संगठन को झटका
  2. सहदेव, चंचल, मनोज ढेर
  3. नक्सलियों पर बढ़ता दबाव

Naxalite Surrender in Chhattisgarh: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर पुलिस और सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। इस बीच बताया गया है कि, गरियाबंद में सक्रिय महिला नक्सली जानसी ने सरेंडर कर दिया है। यह महिला नक्सली लम्बे वक़्त से इलाके में एक्टिव थी। वह माओवादियों के द्वारा अंजाम दिए गए कई बड़े हमलों में भी शामिल थी। उस पर पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। महिला माओवादी जानसी के सरेंडर को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह गरियाबंद इलाके में सक्रिय थी जहां नक्सलियों को पिछले दिनों कई बड़े नुकसान भी उठाने पड़े है।

READ MORE: IND vs PAK Asia Cup 2025: मैच के साथ भारत ने जीता दिल, सूर्या ने कहा, 'हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ हैं, यह जीत भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित'..

सीसी मेंबर सहदेव झारखण्ड में ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मिल रही बड़ी कामयाबी के बीच पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी और असरदार कार्रवाई की है। झारखण्ड के हजारीबाग में मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने माओवादियों के टॉप लीडर और केंद्रीय कमेटी के नेता सहदेव को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में तीन बड़े नक्सलियों की मौत हुई है, इनमें 25 लाख का इनामी चंचल भी शामिल है। सभी नक्सलियों पर अलग-अलग राज्यों में करोड़ो रुपए का इनाम घोषित था। झारखण्ड में हुए बड़े माओवादी हमलों में इन नक्सलियों की भूमिका रही है।

Naxalite Surrender in Chhattisgarh: पुलिस ने बताया है कि, सीसी मेंबर सहदेव पर एक करोड़ रुपये जबकि जोनल कमेटी सदस्य चंचल पर 25 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का जायजा लिया गया जिसमें तीन AK-47 ऑटोमैटिक हथियार भी जवानों ने किया रिकवर किया है।

चार दिनों में तीसरा बड़ा झटका

गौरतलब है कि, गुरुवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ और डीआरजे के जवानों ने 10 माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में सीसी सदस्य मनोज उर्फ़ बालकृष्ण मॉडेम भी मारा गया था। मनोज पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। वह कई बड़े मामलों में वांछित था। रायपुर आईजी ने बताया था कि, गरियाबंद के मैनपुर के जंगलों में माओवादी मनोज की संभावित मौजूदगी की सूचना के बाद ऑपरेशन लांच किया गया था। इस मुठभेड़ के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को इस कामयाबी पर बधाई दी थी। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा था कि, बचे खुचे माओवादी आत्मसमर्पण कर दें। सोशल मीडिया पर उन्होंने मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को ख़त्म करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

सुजाता ने भी डाले हथियार

मनोज के मारे के जाने के बाद नक्सलियों को शनिवार को तब एक और बड़ा झटका लगा था जब केंद्रीय कमेटी के महिला नक्सली और पूर्व नक्सली किशन जी की पत्नी सुजाता ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, "सेंट्रल कमेटी की सदस्य सुजाता के आत्मसमर्पण के बाद, छत्तीसगढ़ में सक्रिय माओवादियों की सेंट्रल कमेटी में अब कुछ ही सदस्य बचे हैं। कुल मिला कर इनका शीर्ष नेतृत्व समापन की ओर है।"

READ ALSO: Supreme Court on Waqf Law: वक्फ कानून की वैधता पर SC आज सुनाएगा आदेश, 4 महीने पहले 22 मई को फैसला रखा था सुरक्षित 

ख़त्म होने के कगार पर माओवाद!

Naxalite Surrender in Chhattisgarh: गौरतलब है कि, पिछले दो सालो से छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में नक्सलियों पर पुलिस और सुरक्षबलों का दबाव बढ़ा है। आंकड़े बताते हैं कि 2004 से 2014 के बीच नक्सली घटनाओं के मुक़ाबले 2014 से 2024 , यानि मोदी सरकार के कार्यकाल में 50 से 70 फ़ीसदी तक की कमी हुई है। मसलन , 2004 से 2014 तक जहां नक्सली हिंसा की 16463 घटनाएं घटी वहीं मोदी के कार्यकाल में ये घटकर 7714 हो गई , यानि 53 फ़ीसदी की कमी। इसी तरह, यूपीए के दस सालों में जहां सुरक्षा बलों के 1851 जवान और 4766 आम नागरिकों की मौत हुई वहीं 2014 के बाद से अबतक 509 जवान और 1495 नागरिक मारे गए हैं, यानि क्रमशः 73 फीसदी और 70 फ़ीसदी की कमी।सूत्रों की मानें तो कभी 42 सदस्यों वाली सीपीआई माओवादी की सेंट्रल कमेटी में, अब केवल 13 सदस्य बचे हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वह गरियाबंद की महिला नक्सली है, जिसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Top Woman Naxalite Jansi Surrenders in Chhattisgarh; Central Committee Maoist Leaders Eliminated in Encounters

शहर की खबरें

गरियाबंद

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm