Gariaband News: आज़ादी के 78 साल बाद भी यहां न बिजली न सड़क, मरीजों को कांवड़ पर अस्पताल पहुंचाते हैं परिजन… बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण
मैनपुर विकासखण्ड का डुमरघाट गांव आज भी सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीण अब सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय जाकर अपनी व्यथा रखने की तैयारी …

Gariyaband News
- 12 साल बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंची।
- चार बार सर्वे के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ।
- स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की हालत खराब स्थिति में।
Gariaband News: छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड का ग्राम डुमरघाट जो मुख्यालय से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज भी आज़ादी के 75 वर्षों बाद मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। ये गांव बरदुला से लगभग 7 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी मार्ग के पार स्थित है जहां सड़क नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में ये रास्ता दलदल और फिसलन से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बीमार और गर्भवती महिलाओं की परेशानी
गांव की सबसे बड़ी समस्या है सड़क और स्वास्थ्य सुविधा का अभाव, क्योंकि आज भी यहाँ जब कोई बीमार पड़ता है या कोई गर्भवती महिला पीड़ा में होती है तो ग्रामीणों को मजबूरन उसे कांवर या खटिया में लादकर मीलों पैदल अस्पताल ले जाना पड़ता है।
चार बार सर्वे फिर भी सड़क अधूरी
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चार बार सर्वे हो चुका है लेकिन सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। हर बार अधिकारी आते हैं और नापजोख करते हैं लेकिन परिणाम में कुछ नहीं होता। गांव वाले ये भी बताते हैं कि गांव में बिजली आज तक नहीं पहुंची है। 12 वर्ष पूर्व बिजली पहुंचाने की घोषणा की गई थी पर ये अब तक केवल कागजों में ही सीमित है। सरकार की ओर से लगाए गए सौर ऊर्जा सिस्टम भी बेअसर साबित हो चुके हैं। रात के अंधेरे में बच्चे पढ़ नहीं पाते और महिलाएं अब भी मिट्टी के दीए या लालटेन की रोशनी में घर का काम करती हैं।
स्कूल और आंगनबाड़ी की हालत भी चिंताजनक
Gariaband News: शिक्षा व्यवस्था की हालत भी बेहद ख़राब और चिंताजनक है। गांव का प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुके हैं। नया स्कूल भवन निर्माणाधीन था लेकिन उसको भी आधा अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजा ये है कि बच्चों को आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती है क्योंकि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी कभी गांव का रुख नहीं करते। गांव के बुजुर्ग और महिलाएं पेंशन, राशन कार्ड या सरकारी योजनाओं की राशि के लिए मैनपुर तक पैदल जाते हैं।
कलेक्टर से न्याय की उम्मीद
गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर भगवान सिंह उइके से गुहार लगाई है कि सड़क और बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वो जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना और ज्ञापन सौपेंगे।
डुमरघाट की कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं बल्कि उन सैकड़ों गांवों की झलक है जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डुमरघाट छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में, मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Even after 78 years of independence, there is no electricity or roads here; relatives transport patients to the hospital on Kanwars... Villagers struggle for basic amenities
गरियाबंद
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm