Amit Jogi Arrested: अमित जोगी के साथ गिरफ्तार हुए सैकड़ों समर्थक, अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी को लेकर दे रहे थे धरना
अमित जोगी के साथ गिरफ्तार हुए सैकड़ों समर्थक…Amit Jogi Arrested: Hundreds of supporters arrested along with Amit Jogi, were staging

Amit Jogi Arrested | Image Source | IBC24
- अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी पर बवाल,
- धरना दे रहे अमित जोगी गिरफ्तार,
- सैकड़ों समर्थक हिरासत ,
पेंड्रा: Amit Jogi Arrested: छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा मामले में आज एक बार फिर गौरेला में काफ़ी गहमागहमी हुई। मूर्ति लगाने का प्रयास करने के आरोप में मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी और डॉ. के. के. ध्रुव सहित 1173 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Amit Jogi Arrested: दरसल 25 मई को गौरेला के ज्योतिपुर चौक से छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात चोरी हो गई थी जिसे की बाद में गौरेला पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में अमित जोगी ने गौरेला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था साथ ही साथ जिला प्रशासन को वापस उसी स्थान पर एक महीने के भीतर मूर्ति लगाने के लिए अल्टीमेटमर दिया था।
🔴 पेंड्रा से सबसे बड़ी खबर. अमित जोगी गिरफ्तार
#Chhattisgarh #AmitJogi #BreakingNews https://t.co/XQcu67Zt6q— IBC24 News (@IBC24News) June 25, 2025
पुलिस के द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं होने और प्रशासन के द्वारा मूर्ति नहीं लगाए जाने पर आज 1 महीने की मियाद पूरे होने पर अमित जोगी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आज सुबह से धरना प्रदर्शन किया गया और सभी ने प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा नहीं लगाने की जमकर निंदा की। वही अमित जोगी ने इस मूर्ति कांड के पीछे आरएसएस के जिला अध्यक्ष के बेटे सहित अन्य भाजपा नेताओं का नाम होने के कारण ही पुलिस और प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाया।
अमित जोगी ने आरएसएस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजाय राष्ट्रीय समाजभक्षक संघ की संज्ञा दी। वहीं उन्होंने मूर्ति नहीं लगाए जाने पर अब कोर्ट जाने की बात भी कही। जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री की ओर से भी मेरी मां रेणु जोगी को अस्वस्थ कराया गया था की मूर्ति लगेगी पर एक महीने बाद भी मूर्ति नहीं लगाई गई। अमित जोगी ने कहा कि मेरे पिताजी की मूर्ति को प्रशासन के द्वारा पिंजरे में कैद कर दिया गया था जिसको हटाने की और मूर्ति को लगाने की मैं और जो भी समर्थकों ने कोशिश की और इसके बाद पुलिस में हमें गिरफ्तार कर लिया।
अमित जोगी सहित 1173 लोगों को पुलिस ने बीएस एक्ट की धारा 172 के तहत गिरफ्तार करने की पुष्टि एसडीओपी दीपक मिश्रा ने किया। आज के इस प्रदर्शन के दौरान मरवाही के पूर्व विधायक डॉक्टर के के ध्रुव , जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, सागर सिंह बैंस सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अलावा मुंगेली , बिलासपुर , राजनांदगांव, कोरबा और बस्तर जिले से भी लोग यहां पहुंचे और अजीत जोगी की मूर्ति को तोड़े जाने को लेकर जमकर निंदा की।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अमित जोगी को अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी के विरोध में धरना देने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Jogi Arrested: Hundreds of supporters arrested along with Amit Jogi, were staging a protest against the theft of Ajit Jogi's statue
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am